5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कंवला के ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

समस्याओं का समाधान नहीं होने पर कंवला के ग्रामीणों का धरना जारी
2 min read
Google source verification
jalore news

कंवला के ग्रामीणों ने जताया आक्रोश


आहोर. पूर्व में विभिन्न मांगों को लेकर संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए जाने के बावजूद अभी तक कोई उचित कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित कंवला के ग्रामीणों का उपखंड अधिकारी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन दूसरे दिन गुरुवार को भी लगातार जारी रहा। धरना स्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों ने नारेबाजी कर आक्रोश जताया।
इधर, धरनार्थियों ने किसी भी प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि के धरना स्थल पर नहीं पहुुंचने पर गहरा आक्रोश जताया। उपखंड अधिकारी कार्यालय के सामने धरने पर बैठे ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में वर्ष २०१६ व २०१७ फसल ऋण बीमा राशि का भुगतान नहीं मिलने तथा कंवला ग्राम सेवा सहकारी समिति के सह व्यवस्थापक चंदनसिंह व हेल्पर दशरथसिंह की अनियमितताओं की तहसीलदार व विभागीय जांच में दोषी पाए जाने के बाद भी अभी तक उनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने समेत विभिन्न समस्याओं का अभी तक निराकरण नहीं होने के कारण ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। इसको लेकर ग्रामीणों की ओर से गत नौ जून को राजस्व लोक अदालत का भी बहिष्कार किया गया था। इस दौरान अधिकारियों द्वारा शीघ्र उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था।
लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया तथा वर्ष २०१६ व १७ में मूंग की फसल खराबे का पटवारी की गिरदावरी रिपोर्ट के अनुसार मुआवजा दिलाने, ग्राम सेवा सहकारी समिति के सह व्यवस्थापक व हेल्पर के खिलाफ कार्रवाई करने, अवैध खनन कार्य को रोकने समेत विभिन्न समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की। धरनार्थियों ने आक्रोश जताते हुए बताया कि उनका धरना लगातार दूसरे दिन भी जारी है तथा गांव केे करीब १००-१५० ग्रामीण धरने पर बैठे हुए है। लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से उनकी सुध नहीं ली गई है। इस मौके पर शैलेन्द्रसिंह, चौपाराम, ताराराम, देवाराम मीणा, महेन्द्रसिंह, लक्ष्मणसिंह, कुयाराम मेघवाल, विक्रमसिंह, जबरसिंह, कुंदनसिंह समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।