5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जालोर विधानसभा के विकास के लिए दावेदारों का यह है विजन

https://www.patrika.com/rajasthan-news/  
2 min read
Google source verification
jalore

jalore vision

जालोर. राजस्थान पत्रिका की ओर से चेंजमेकर्स और पार्टियों के संभावित दावेदारों के विजन को प्रकाशित किया जा रहा है। आज जालोर विधानसभा क्षेत्र से संभावित उम्मीदवारों का विजन
अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित जालोर विधानसभा से दावेदार अमृता मेघवाल ने अपने विजन में बताया कि जालोर वीर वीरमदेव की भूमि है। यहां वीर वीरमदेव का एक बड़ा स्मारक होना चाहिए। जालोर विधानसभा क्षेत्र में नर्मदा पेयजल आपूर्ति से वंचित सभी गांवों में पेयजल आपूर्ति सुचारू हो। केशवना में कृषि महाविद्यालय की लम्बे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही है। वहीं सायला उपखंड मुख्यालय पर राजकीय महाविद्यालय की जरूरत है। सायला उपखंड पर नवोदय विद्यालय की आवश्यकता भी है। जालोर को ग्रेनाइट इंडस्ट्रीज का हब बनाना व यहां चतुर्थ चरण को विकसित करना वर्तमान की जरूरत है। सुराणा में डिस्कॉम का सहायक अभियंता कार्यालय जरूरी है। सिरे मंदिर जालोर, लेटा मठ, जहाज मंदिर, भांडवपुर, जालोर का किला व कैवाय माता मंदिर बावतरा को पर्यटन सर्किट से जोडऩा, जीवाणा में पुलिस चौकी व सायला उपखंड स्तर पर मुंसिफ कोर्ट की स्थापना जरूरी है।
अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित जालोर विधानसभा से दावेदार रामलाल मेघवाल ने अपने विजन में बताया कि जवाई बांध का जल स्तर ४५ फीट से ऊपर होने पर इसका पानी जवाई नदी में छोड़ा जाना चाहिए। अकाल के चलते किसानों की ऋण माफी जरूरी है। वहीं जालोर के अधिकांश लोग दक्षिण भारत में व्यवसायरत है। उनके लिए रेल सुविधाओं में विस्तार की जरूरत है। जालोर के दुर्ग को सड़क मार्ग से जोडऩा जरूरी है। वहीं केशवना में कृषि महाविद्यालय की लम्बे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही है। किसानों के लिए बिजली समस्या का स्थायी समाधान होना चाहिए। जिला मुख्यालय पर अस्पताल में आवश्यक संसाधन व सुविधाओं की उपलब्धता जरूरी है। जालोर के शैक्षिक उन्नयन के लिए शिक्षण संस्थानों में रिक्त पदों को भरवाना, आहोर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज, सायला में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना वर्तमान में जरूरी है। जालोर व सायला मंडी में जीरा और इसबगोल की समर्थन मूल्य पर खरीद हो, तो किसानों को काफी फायदा होगा। जालोर के किसानों के लिए माही के पानी की मांग का पूरा होना जरूरी है। विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का विकास, जिला मुख्यालय पर हाउसिंग बोर्ड की स्थापना और जालोर में औद्योगिक क्षेत्र का चतुर्थ चरण जरूरी है।