5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व विधायक की गाड़ी चुराने का मास्टर माइंड और कोतवाली थाने का वांटेड कैलाश गिरफ्त में

- लम्बे समय से फरार चल रहे कोतवाली जालोर थाना का मोस्ट वान्टेड को किया गिरफ्तार
less than 1 minute read
Google source verification
jalore

- लम्बे समय से फरार चल रहे कोतवाली जालोर थाना का मोस्ट वान्टेड को किया गिरफ्तार

जालोर. जालोर कोतवाली थाने के विभिन्न प्रकरणों में वांछित चल रहे आरोपी कैलाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जालोर के रामदेव कॉलोनी निवासी कैलाश कुमार पुत्र मसराराम मेघवाल को गिरफ्तार किया गया है। कैलाश से कोतवाली जालोर द्वारा पूछताछ जारी है, जिससे कई वारदातें खुलने की संभावना है। पुलिस के अनुसार कैलाश कुमार पुत्र मसराराम मेघवाल पुलिस थाना कोतवाली जालोर के चोरी व नकबजनी संबंधी 5 प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह फरारी काल में मुम्बई, बंगलोर, कर्नाटक, मध्यप्रदेश व सिरोही, सिवाना, बाडमेर व अन्य जगहों पर छिपता घूम रहा था।
फरारी के बाद बन गया बीका गैंग का सदस्य
आरोपी कैलाश कुमार पुत्र मसराराम मेघवाल पुलिस थाना कोतवाली जालोर के प्रकरणों में फरारी के दौरान बीका गैंग अरविन्द सिंह बीका के संपर्क में आ गया था। अरविन्दसिंह बीका पूर्व में आनन्दपुर कालू थाने की पुलिस स्टाफ पर पांच राउंड फायर करने का आरोपी था। इस मामले में अरविन्दसिंह बीका गैंग पकड़ी कई थी।
पूर्व विधायक की गाड़ी चोरी का मास्टर माइंड
कैलाश कुमार पुत्र मसराराम मेघवाल पूर्व विघायक रामलाल के घर में चोरी कर फोर्चुनर वाहन को चुराने में मास्टर माइंड भी है।