7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में खौफनाक मामला: लड़की से मिलने पहुंचा युवक, परिजनों ने पीट-पीटकर मार डाला

राजस्थान में युवती से मिलने पहुंचे एक युवक की परिजनों ने पीट पीटकर हत्या कर दी।

less than 1 minute read
Google source verification
rajasthan_crime.jpg

सांचौर/चितलवाना (जालोर)। चितलवाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत रणोदर गांव में रविवार को युवती से मिलने पहुंचे एक युवक की परिजनों ने पीट पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को सांचौर की राजकीय मोर्चरी में रखवाया गया। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को उठाने से इनकार कर दिया।

शाम को संदिग्धों को हिरासत में लेने और निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद परिजन शव उठाने के लिए राजी हुए। पु्लिस के अनुसार सांचौर निवासी नरेंद्र कुमार (27) पुत्र रूपचंद धोबी रविवार शाम को रणोदर गांव दोस्त के साथ एक युवती से मिलने गया था। युवती के परिजनों ने नरेंद्र को पकड़ कर मारपीट कर दी। वह गंभीर घायल हो गया, परिजन सांचौर के निजी अस्पताल लेकर आए, हालत नाजुक होने के चलते गुजरात रेफर कर दिया।

गुजरात में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को लेकर परिजन देर रात को सांचौर पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी व पीडि़त परिवार को न्याय की मांग को लेकर मोर्चरी के बाहर हो गए। पुलिस उप अधीक्षक मांगीलाल ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट पर 4 नामजद लोगों समेत दर्जनभर के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने मामले में दबिश देकर युवती, उसकी मां व मामा कुछ अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की। नरेंद्र (27) शादीशुदा था, उसके दो बच्चे है। कपड़े धोने और प्रेस करने का काम करता था।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में 26 लाख नकद, 40 तोला सोना और ट्रैक्टर से भरा मायरा, जानिए और क्या-क्या दिया