
सुंदरबनी में 21 वर्षीय जवान शहीद, सेना ने 3 पाकिस्तानी बैट कमांडो को मार गिराया
(जम्मू): जम्मू के राजौरी जिले में बड़ी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सेना ने तीन पाकिस्तानी बैट कमांडो को मार गिराया। दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के सुंदरबनी सेक्टर में बैट कमांडो और सेना के बीच यह मुठभेड़ हुई। सोमवार देर रात केरी बटल इलाके में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी को सीमा पार से किसी के भारतीय क्षेत्र में घुसने का अंदेशा हुआ। जवान कुछ करते उससे पहले सामने से गोलीबारी शुरू हो गई। भारतीय जवानों ने मोर्चा संभाला।
देर रात तक भीषण मुठभेड़ चलती रही। और सेना ने तीन पाकिस्तानी बैट कमांडो को ढेर कर दिया। जम्मू क्षेत्र के सुरक्षा प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि बैट कमांडो सर्दी की रात में घने कोहरे का फायदा उठाकर घुसपैठ करने की कोशिश में थे। सतर्क जवानों ने उनकी गोलियों का जवाब देते हुए उन्हें घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। इस गोलीबारी में उनके तीन कमांडो ढेर हो गए।
शहीद भारतीय जवान की पहचान पंजाब के होशियारपुर जिले के फतेहपुर गांव निवासी 21 वर्षीय राइफलमैन सुखविंदर सिंह के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को सैन्य सम्मान के साथ उन्हें विदा किया जाएगा। सुखविंदर की बहादुरी की कहानियां सदैव भारतीयों के दिलों में जिंदा रहेगी।
Published on:
17 Dec 2019 05:06 pm
बड़ी खबरें
View Allजम्मू
जम्मू और कश्मीर
ट्रेंडिंग
