सीएम के भाषण के समय काला झंडा लहराने से सभा स्थल पर हड़कंप सा मच गया । सीएम ने भी चंद मिनटों के लिए अपना भाषण रोक दिया और घटनाक्रम देखने लगे। इसके बाद उन्होंने भाषण करते हुए कहा कि कांग्रेसी जैसा करेंगे, वैसा भरेंगे। सभा में डॉ. सिंह ने अपनी सरकार की ढेरों उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि किसानों को धान की बढ़ी हुई कीमत मिलेगी तो महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत गैस-चूल्हा वितरित किया जा रहा है। उन्होंने एक-एक कर सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।