CG Board Result 2025: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल अंतर्गत आयोजित कक्षा 10वीं की परीक्षा समाप्त हो चुकी है। कक्षा 12वीं के परीक्षार्थी अपना अंतिम पर्चा 28 मार्च को हल करेंगे। दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षा में इस बार करीब 24 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। परीक्षार्थियों को अब परीक्षा परिणाम का इंतजार रहेगा। अप्रैल माह के अंत या मई माह के शुरूआत में परीक्षा परिणाम जारी किए जाएंगे। इसके लिए बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम बुधवार 26 मार्च से शुरू हो जाएगा।