16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Budget 2025: इस बार जिलेवासियों को बजट में कई तोहफे, इंडस्ट्रियल पार्क, साइबर व महिला थाने की मिली सौगात

CG Budget 2025: इस बार के बजट में गरीब, किसान, युवाओं का विशेष ख्याल रखा गया है।, लेकिन कांग्रेसियों ने कहा कुछ खास नहीं है। वहीं भाजपाइयों ने बजट को जमकर सराहा तो कांग्रेसियों ने कहा केवल झुनझुना है।

3 min read
Google source verification
CG Budget 2025: इस बार जिलेवासियों को बजट में कई तोहफे, इंडस्ट्रियल पार्क, साइबर व महिला थाने की मिली सौगात

CG Budget 2025: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यकाल का दूसरा वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने बजट सोमवार को पेश किया है। जिसमें पिछले साल की तरह किसानों, युवा व गरीबों का ही ध्यान रखा गया है। मध्यम परिवारों का इस बजट में कुछ नहीं मिला। लेकिन इस बार जिलेवासियों को कई बड़ी सौगातें मिली है। इसमें इंडस्ट्रियल पार्क, 220 बेड का अस्पताल, साइबर व महिला थाने की स्थापना होगी।

CG Budget 2025: बढ़ता गया लोगों का आक्रोश

वहीं महंगाई पर किसी भी प्रकार का चर्चा नहीं की गई। इससे शहरवासियों में मायूसी है। हालांकि पेट्रोल के दाम कम होगी। पूरे प्रदेश की जनता की तरह सोमवार को जिले की जनता को भी इंतजार था कि प्रदेश बजट 2025 पेश हो रहा है। हो न हो इस बजट में कुछ तो ऐसा होगा, जिससे जनता का राहत महसूस होगी लेकिन जैसे-जैसे बजट में की गई व्यवस्थाओं का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया, लोगों का आक्रोश बढ़ता गया।

हालांकि अंत में जिले के लिए कई बड़ी सौगात मिली, इससे कुछ राहत महसूस किया। इसमें सबसे बड़ी सौगात में जिले में इंडस्ट्रियल पार्क खुलेगा। इसके लिए रायपुर व जांजगीर के लिए 195 करोड़ का प्रावधान किया गया। इसी तरह 220 बेड का अस्पताल बनेगा। साथ ही साइबर व महिला थाने का भी प्रावधान बजट में किया गया।

जिले में साइबर व महिला थाने की स्थापना होगी। इसका लाभ जिले के लोग व महिलाओं को मिलेगी। इसके अलावा नवीन शासकीय नर्सिंग कॉलेज, 250 सीटर नालंदा परिसर भी शामिल है। सभी को एक बात पर सबसे अधिक खुशी मिली कि आसमान छूती महंगाई और तेजी से बढ़ रहे पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए बजट में व्यवस्था की गई।

वस्तु की महंगाई के लिए प्रावधान का इंतजार

पेट्रोल की कीमत कम की जाएगी। वित्तमंत्री ओपी चौधरी वर्ष 2025.26 का बजट पेश किया। शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधा पर दिया ध्यान दिया गया है, लेकिन लोगों को सरकार से और भी काफी उम्मीदें थी। महंगाई के मुद्दे पर तो सभी की नजर टिकी थी। व्यापारी जहां कर में रियायत की उम्मीद लगाए बैठे थे, वहीं गृहणी दैनिक उपयोग के वस्तु की महंगाई के लिए प्रावधान का इंतजार कर रही थीं।

यह भी पढ़ें: CG Budget 2025: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इस जिले में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, देखें बजट की बड़ी घोषणाएं

वहीं कांग्रेसियों का कहना है कि यह बजट केवल कुछ में ही सिमटकर रह गया है। जबकि भाजपाईयों का कहना है कि मोदी की गारंटी व अमृत काल के नींव का बजट पेश हुआ है। हालांकि बजट में वित्तमंत्री ने गांव, गरीब और किसानों का तरजीह दी है। महतारी वंदन योजना के लिए 5 हजार 500 करोड़, पीएम आवास के लिए 8 हजार 500 करोड़, स्वास्थ्य योजनाओं के लिए 1500 करोड़ प्रावधान जैसे जनहितैषी प्रावधान शामिल हैं।

शिवरीनारायण में पुलिस थाने का विस्तार

हालांकि पिछली सरकार ने कई ऐसे वादे किए थे जो कुछ हद तो पूरे हुए लेकिन अभी भी कई वादे अधूरे के अधूरे ही रह गए। जिसमें मेडिकल कालेज की स्थापना ही पूरे होते दिखाई दे रही है। जबकि नैला चौकी को थाने का दर्जा देना, शिवरीनारायण में पुलिस थाने का विस्तार, एसडीओपी कार्यालय की स्थापना सहित कई मांगों पर अब तक विचार नहीं किया गया। इससे लोग ठगा महसूस कर रहे हैं।

अंबेश जांगड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस गति से काम कर रहे हैं। उसी रफ्तार से विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में काम हो रहा है। बजट की सराहना करते हुए बताया कि बजट में जनता को राहत देने के लिए कई अहम फैसले लिए गए है।

पेट्रोल की कीमत में 1 प्रति लीटर की कमी की गई है। हमारी सरकार सुशासन के लिए प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है। 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जिस तरह काम कर रहे हैं, छत्तीसगढ़ भी विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में रफ्तार से आगे बढ़ेंगे।

अकलतरा की पुरानी मांग बायपास सड़क की मिली स्वीकृति

CG Budget 2025: अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के 4 प्रमुख सड़क निर्माण को बजट में स्वीकृति मिली है। आने वाले समय मे क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इसमें अकलतरा बायपास 6.30 किमी के लिए 50 करोड़ रुपए की राशि, महुदा-बलौदा-नैला मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण 16.50 करोड़, बलौदा रिंग रोड निर्माण 20.50 करोड़, पतोरा-नैला सड़क मार्ग चौड़ीकरण मजबूतीकरण 29.20 करोड़ की राशि स्वीकृति की गई।

इसी तरह अकलतरा विधानसभा क्षेत्र में स्थित बांधो एवं जलाशयों का जीर्णोद्धार एवं उन्नयन होगा। इसमें ठाड़गबहरा जलाशय, शनीचरडीह जलाशय, बुड़गहन जलाशय, जर्वे जलाशय, कोटमीसोनार, छोटे अमेरी में स्टॉप डेम सह पुलिया निर्माण, बंधवा तालाब का जीर्णोद्धार, रसेड़ा जलाशय का उन्नयन शामिल है।