CG Crime News: सरकारी कार्यों में पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने शासन लाख दावे करती है। लेकिन धरातल शासन की यह मंशा पूरी होती नहीं दिख रही है। आज भी जनपद कार्यालय जैजैपुर में पदस्थ बाबू को खर्चा पानी नहीं मिलता है तब तक वे तरह-तरह की बहाना बनाकर लोगों को घुमाते रहते हैं। कुछ इसी का वाक्या जनपद पंचायत जैजैपुर में देखने को मिला है। जहां जनपद पंचायत कार्यालय जैजैपुर में पदस्थ बाबू वेंकटेश्वर वर्मा ने ग्राम पंचायत बर्रा में विधायक निधि से निर्मित सीसी रोड की चेक काटने के सरपंच को महीने तक तरह तरह की बहाना बनाकर घुमा रहा है।