जब मृतक के परिजन, पुत्र को घटना के संबंध में जानकारी हुई तो वे लोग घटनास्थल पहुंचकर देखा तो परसराम सूर्यवंशी चोटिल अवस्था में था। उसे तत्काल इलाज कराने के लिए बीडीएम अस्पताल चांपा ले गए। जहां डॉक्टर द्वारा बेहतर इलाज के लिए तत्काल बिलासपुर रेफर किया था। ईलाज के दौरान 24 अक्टूबर को परसराम की मौत हो गई। बिलासपुर पुलिस द्वारा मर्ग जांच पंचनामा कार्रवाई लिया गया था। मर्ग डायरी थाना सारागांव पुलिस को प्राप्त होने पर धारा 194 बीएनएस कायम कर जांच कार्रवाई की गई।