ज्ञापन में जिले के पामगढ़ ब्लॉक के ग्राम चंडीपारा निवासी मुरली मनोहर शर्मा बताया कि एक सामान्य नागरिक के तौर पर उन्होंने शासन और प्रशासन की व्यवस्थाओं से हार मान ली है। शर्मा ने 4 पृष्ठों के इस पत्र में लिखा है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व और पुलिस जैसे जरूरी विभागों में फैली अराजकता, भ्रष्टाचार, लापरवाही और अकुशलता ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ दिया है। शासन की नीतियां कागजों तक सीमित है, जमीनी स्तर पर हालात बेहद बदतर है।