
नशे की लत और महंगे शौक ने बनाया चोर (Photo source- Patrika)
CG News: चांपा के मोदी चौक स्थित गणेश मोबाइल दुकान में हुई चोरी की गुत्थी पुलिस ने २४ घंटे के भीतर सुलझा ली है। वारदात को अंजाम देने के लिए मास्टरमाइंड दो नाबालिग निकले। साथ में तीन बालिग भी चोरी में शामिल थे। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नशे के शौकीन थे। साथ ही महंगी मोबाइल रखने के शौक ने चोरी करने के लिए मजबूर कर दिया।
आखिरकार वे पकड़े गए। पुलिस ने पांचों आरोपियों के कब्जे से 7 लाख रुपए की मोबाइल व तीन लाख रुपए के अन्य सामान सहित तकरीबन 10 लाख रुपए का सामान जब्त किया है। प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए एसपी विजय कुमार पांडेय ने बताया कि चांपा में 7 जून की दरमियानी रात्रि करीबन 3 बजे अज्ञात आरोपियों ने मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
इसी दौरान थाना चांपा से डायल 112 वहां पेट्रोलिंग करते हुए मौके पर पहुंचने से आरोपियों ने पुलिस आने की भनक लगने से दुकान से हड़बड़ी में 18 नग मोबाइल एवं अन्य सामान को चोरी करके मौके से फरार हो गए थे। पुलिस घटना स्थल पहुंची तो देखी दुकान का शटर ताला टूटा हुआ था। जिसकी सूचना तत्काल पुलिस टीम के द्वारा दुकान संचालक को दी गई थी।
सूचना मिलने पर दुकान संचालक ने आकर अपने मोबाइल दुकान को देखा तो इसके दुकान का शटर टूटा हुआ था एवं कांच को तोड़कर अज्ञात चोर घुसे थे। दुकान चेक करने पर आरोपियों के द्वारा इसके दुकान से अलग-अलग कंपनी की महंगी मोबाइल जिसमें सैमसंग, आईफोन, विवो सहित क्रइ कम्पनी के कुल 18 नग मोबाइल एवं अन्य सामग्री जिनकी कुल कीमत करीबन 7 लाख का माल पार कर दिया था।
सभी आरोपियों के कब्जे से चोरी गए 18 नग मोबाइल, ब्लूटूथ, सेल्फी स्टैंड, इयर फोन बैगरह 7 लाख रुपए एवं घटना में प्रयुक्त हथौड़ा, पाना, मोटर साइकिल, एक्टिवा कीमती करीबन 3 लाख रुपए कुल जुमला कीमती 10 लाख रुपए को जब्त किया गया। पुलिस ने 3 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। प्रकरण में शामिल 2 नाबालिगों को किशोर न्यायालय पेश किया गया।
चांपा के व्यापारी संगठनों व नपा अध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने चोरी की गुत्थी सुलझाने वाली टीम यानी साइबर सेल प्रभारी सागर पाठक, टीआई जेपी गुप्ता सहित उनकी टीम को शाल श्रीफल देकर सम्मानिक किया गया। वहीं डायल ११२ के दो कर्मचारियों का भी सम्मानित किया। क्योंकि वे गश्त पर थे, जिन्हें देखकर चोर भाग गए।
CG News: मोबाइल दुकान के संचालक द्वारा अपने दुकान में पर्याप्त संख्या में अच्छी क्वालिटी का सीसीटीवी कैमरा लगाया था। जिसके फुटेज को चेक करने पर आरोपियों के संबंध में अहम सुराग मिला। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के घटना स्थल में आने एवं भागने के संभावित 25 किलो मीटर के रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए तकनीकि जानकारी के आधार पर अलग-अलग स्थानों से 2 नाबालिग बालक एवं 3 आरोपी सहित कुल 5 आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ करने पर प्रारंभिक तौर पर पुलिस टीम को गुमराह करते रहे। परंतु बारीकी से पूछताछ करने पर आरोपियों ने मोबाइल चोरी स्वीकार की और पांच आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ गए।
Published on:
09 Jun 2025 11:31 am
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
