CG News: जब खनिज अफसरों ने करही में संचालित हो रहे अवैध रेत घाट में किसी तरह की कार्रवाई नहीं की तो जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू गुरुवार की रात को रेत घाट पर दबिश दी और एक चेन माउंटेन मशीन को जब्त किया है। वहीं मौके पर अधिकारियों की टीम भी पहुंची। तब तक अवैध रेत खनन करने वाले भाग निकले। मौके पर अफरा-तफरी का आलम रहा।