31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Theft Case: ज्वेलरी शॉप से 10 लाख रुपए ले उड़े शातिर चोर, CCTV में रिकॉर्ड हुई वारदात

CG Theft Case: पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुटी हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shrishti Singh

•

Updated: 3 Jul 2024, 7:30 PM IST

CG Theft Case

CG Theft Case: जांजगीर चंपा के ज्वेलरी दुकान में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। जिसमें 10 लाख से अधिक की नकदी सहित जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। अकलतरा पुलिस व साइबर टीम जांच में जुटी हुई है। एसपी ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।

यह भी पढ़ें: CG Theft Case: शॉपिंग मॉल से जेवर-नगदी पार, सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए शातिर चोर

पुलिस के अनुसार अकलतरा थाना के गांव कोटमीसोनार निवासी संजय प्रताप सोनी का अकलतरी रोड में ज्वेलरी शॉप है। साथ ही ऊपर में परिजनों के साथ रहता है। 1 जुलाई सोमवार की रात 8 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। सुबह उठा तो देखा की शटर टूटा हुआ है। इससे चोरी की आशंका हुई। दुकान अंदर जाकर देखने पर सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था।

दुकान में रखे सोने-चांदी के जेवर व नकदी सहित करीब 10 लाख रुपए की चोरी हो गई। संजय ने बताया कि चोर शटर में ताला को तोड़कर दुकान अंदर प्रवेश किए। दुकान घुसने के बाद आराम से चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। संजय प्रताप सोनी ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। अकलतरा पुलिस तत्काल घटना स्थल पहुंचकर जांच में जुट गई है। पूरे दिन एएसपी, साइबर टीम कोटमीसोनार में ही रहे।

इसके बाद बड़ी चोरी व जिले में भी इसी तरह की अन्य चोरी होने की जानकारी मिलने के बाद एसपी विवेक शुक्ला भी मौका मुआयना करने पहुंचे। साथ ही पुलिस को हर एंगल से जांच कर जल्द ही आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए हैं। डाग स्क्वायड की मदद ली गई। लेकिन इससे कोई खास सफलता नहीं मिली। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: Bike Theft Case: बाइक चोर गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार, 7 बाइक जब्त

CG Theft Case: सीसी टीवी कैमरे में चोरों की फोटो कैद

सराफा दुकान में सीसी टीवी कैमरा भी लगा हुआ है। सीसी टीवी कैमरा में चोर कैद हो गए। इसें तीन चोर दिखाई दे रहे हैं। तीनों चोर स्कार्फ लगाए हुए हैं। घटना 3 बजे रात की है। सीसी टीवी में फोटो कैद होने के बाद पुलिस की जांच में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़