
CG Theft Case: बिलासपुर में हिर्री माइंस चकरभाठा स्थित मिनी शॉपिंग मॉल में पीछे लगे चैनल गेट का ताला तोड़ कर दाखिल हुए चोरों ने सोने- चांदी गहने व नगद 5 हजार चोरी कर भाग निकले। शातिर चोरों ने साक्ष्य मिटाने के लिए दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के तार को काट दिया। चोर डीवीआर के साथ बैकअप के लिए लगे रिकार्डिंग सिस्टम को भी अपने साथ ले गए। पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर जांच को आगे बढ़ा रही है।
पुलिस के अनुसार हिर्री माइंस पुष्पेंद्र पिता गनपतराम देवांगन (32) के घर में बने दुकान में मिसी ज्वेलर्स, देवांगन सायकल एवं इलेक्ट्रीकल की मिनी शॉपिंग मॉल चलाते हैं। बुधवार रात 8.30 बजे दुकान में ताला लगाकर दुकान के पीछे घर में चले गए थे।
पीड़ित ने बताया कि परिवार सहित खाना खाने के बाद रात लगभग 11.30 बजे तक पूरा परिवार सो गया था। सुबह उठे तो पता चला घर के पीछे लगा चैनल गेट टूटा हुआ है। चेक करने पर पता चोरों ने घर अंदर से दुकान में दाखिल होने दरवाजे का कुंदा तोड़ा था। दुकान अंदर देखने पहुंचे तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। सोने चांदी के गहने, गल्ले में रखा 5 हजार रुपए नकदी लेकर उड़ गए।
चोरी की सूचना पीड़ित पुष्पेंद्र देवांगन ने चकरभाठा थाने को दी। सूचना के बाद चकरभाठा पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंच गई। चकरभाठा पुलिस मामले में पीड़ित की शिकायत अपराध दर्ज किया है। चकरभाठा पुलिस चोरों का पता लगाने सीसीटीवी फुटेज व अन्य टेक्निकल साक्ष्य एकत्र करने का हवाला दे रही है।
थाना प्रभारी दमोदर मिश्रा का कहना है कि जल्द ही चोरी के खुलासेे की उम्मीदपीड़ित की शिकायत पर चोरी का अपराध दर्ज किया गया है। मामले में चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
दुकानदार पुष्पेन्द्र देवांगन ने घर के पीछे देखा तो पता चला चोरों ने दुकान में लगे डीवीआर को तोड़ कर फेंक दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चेक किया तो मालूम हुआ कि चोर डीवीआर को तोड़कर रिकार्डिंग करने वाले चिप को अपने साथ ले गए हैं।
सोने का जेवर- नोचपिन 100 नग, पुराना जेवर 1.5 तोला, लॉकेट 5 नग चांदी जेवर - पायल 100 जोड़ी, लच्छा 5 जो़डी, करधन 25 नग, बिछिया 500 जोड़ी, अंगूठी 300 नग, बच्चों का चूड़ी 70 जोड़ी, चैन 50 नग, सिक्का 10 ग्राम व 05 ग्राम का 15 नग, लाकेट 200 नग, ब्रेसलेट 20 नग, चूड़ा 15 नग, भगवान की मूर्ति, बांसुरी व अन्य सामान व 5 हजार नगद चोरी हुआ है।
Updated on:
14 Jun 2024, 2:14 PM IST
Published on:
14 Jun 2024, 2:14 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.