
CG Theft Case: खंडसरा चौकी क्षेत्र के ग्राम कांपा में अज्ञात चोर ने रात में सोने चांदी के जेवर को चोरी कर वारदात को अंजाम दिया है। मामले में खंडसरा पुलिस द्वारा जांच प्रारंभ किया गया है। करीब 3 लाख की चोरी होने का अनुमान है।
ग्राम कांपा में अज्ञात चोर ने बिलीज सेन के घर में गुरूवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि में चोरों घर के अंदर कमरे में रखे अलमारी से जेवर व नगद रकम समेत लगभग 3 लाख की चोरी कर ली। वहीं घर के अंदर रखे दो संदूक को बाहर ले जाकर उसमें रखे जेवर पार किया कर उसे गांव के बाहर फेककर भाग गये। वारदात की जानकारी बिलीज सेन की पत्नी रजनी सेन को शुक्रवार की सुबह 4 बजे उठी तब हुई।
इसके बाद रजनी ने घर के कमरों का दरवाजा खुले होने व सामान बिखरे होने की जानकारी अपने पति व बेटे विशेष सेन व आसपास के लोगों को दी। घर वालों व आस-पड़ोस लोगों ने तालाश करते समय चोरी के दो संदूक को गांव के बांधा के पास देखा। संदूक में रखे हुए कपड़ों को वहीं फेंककर कीमती जेवर व नगद रकम लेकर भाग खडे हुए। बिलीज सेन ने खंडसरा चौकी पहुंचकर वारदात की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची चौकी पुलिस की टीम ने खोजी डॉग की मदद से पड़ताल शुरू की। पुलिस ने बिलीज सेन की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
प्रार्थी व उसकी पत्नी दोनों कमरे में सोये थे। वही उसका बेटा विशेष अपने परिवार के साथ छत में सोया था । घर के अंदर कूलर चल रहा था जिसकी वजह से उनकों भनक नहीं लगी। रात में घर के अंदर घुसकर अज्ञात आरोपी द्वारा आलमारी का लाकर तोड़कर जेवर व अन्य सामान चोरी किया गया। वहीं दो पेटी भी लेकर भागे थे जिसे दूर में बरामद किया गया है।
Updated on:
8 Jun 2024, 7:32 PM IST
Published on:
8 Jun 2024, 7:32 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.