
Bike Theft Case: बाइक चोर गिरोह के 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की 7 बाइकें जब्त की गई है। यह आरोपी प्लांट में ठेकेदार के अधीन वेल्डर व फीटर का काम करने की आड़ में बाइकें चोरी करते थे। कोतरा रोड पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतरारोड़ क्षेत्र से बीते 20 जून को एक बाइक पैशन प्रो सीजी 13 एक्स 4228 चोरी हुई थी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। इस दौरान घटना स्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में दिख रहा है संदेही के फोटोग्रास थाना प्रभारी स्टाफ व मुखबिरों को शेयर की।
इस बीच मुखबिर से चोरी गई पैशन प्रो को ग्राम उच्चभिट्ठी में रहने वाला राकेश कुमार चंद्रा चोरी कर छिपाकर रखे होने की सूचना दी। ऐसे में पुलिस टीम तत्काल किरोड़ीमल नगर आजाद चौक के पास संदेही राकेश कुमार चंद्रा को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ करने पर अपने साथी अखिलेश कश्यप मूल निवास ग्राम जोबी, नैला हाल मुकाम किरोड़ीमल नगर कोतरारोड़ के साथ 7 बाइक चोरी करना बताया। इसमें एक जिंदल पार्किंग पतरापाली में पैशन प्रो को चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपी राकेश कुमार चंद्रा ने 3 बाइक अपने पास और 2 बाइक को उसका साथी अखिलेश कश्यप व चोरी की 2 बाइक को उसके गांव के चाचा मनोज कुमार चंद्रा के पास बिक्री करने के लिए रखने की जानकादी दी। आरोपी राकेश चंद्रा से मिली जानकारी पर पुलिस ने अखिलेश कश्यप को गणेश चौक किरोड़ीमल नगर उसके किराए मकान पर दबिश देकर हिरासत में लिया। वहीं अखिलेश से एक लाल रंग का हीरो सीडी डीलक्स और एक लाल काला रंग का पल्सर बाइक जब्त की। इसके बाद पुलिस टीम ग्राम गलगलडीह थाना जैजेपुर आरोपी मनोज कुमार चंद्रा के निवास पर दबिश देकर उसे पकड़ा।
आरोपी राकेश व अखिलेश एक प्लांट में ठेकेदार के अधीन वेल्डर और फीटर का काम करते थे। दोनों रायगढ़ से बाइक चोरी कर आरोपी राकेश कुमार के रिश्तेदार चाचा मनोज चंद्रा के माध्यम से खपाते थे। मनोज चंद्रा पर पूर्व में बोलेरो चोरी में चालान किया गया था। दोनों आरोपी बाइक बड़े शातिर तरीके से लॉक को तोड़कर और व्हीकल स्टार्ट पांइट शॉर्ट कर स्टार्ट कर लिया करते थे।
Updated on:
26 Jun 2024, 7:11 PM IST
Published on:
26 Jun 2024, 7:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.