8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सब्जी बेचकर बेटी पिंकी को बनाया डिप्टी कलेक्टर, बोली- पिता के खून-पसीने की कमाई नहीं जाने दिया व्यर्थ

CGPSC Results 2020: सीजीपीएससी 2020 का रिजल्ट जारी हुआ तो डिप्टी कलक्टर (Deputy Collector) पद पर चयनित पिंकी मनहर (Pinky Manhar) को बधाई देने वालों का लग गया तांता, डभरा ब्लाक के धुरकोट ब्लॉक की बेटी ने भरी ऊंची उड़ान, पिता घूम-घूमकर बेचते हैं सब्जी

2 min read
Google source verification
Deputy collector

Deputy Collector Pinky Manhar with parents

जांजगीर/डभरा. CGPSC Results 2020: डभरा ब्लाक की बेटी पिंकी मनहर के पिता बाजार में घूम-घूमकर सब्जी बेचा करते हैं। पिता के खून-पसीने की मेहनत रंग लाई और पिंकी ने पहले ही प्रयास में ही डिप्टी कलेक्टर बनकर न केवल गांव का नाम रोशन किया है बल्कि यह साबित कर दिया है कि मन में ठान लें तो हर मंजिल तक पहुंचा जा सकता है।

मेहनत से ही सबकुछ हासिल होता है। पिंकी ने ये भी साबित किया कि सरकारी स्कूल की पढ़ाई में भी उतना ही दम है जितना बड़ी इमारतों वाली हाईक्लास के स्कूलों में।


बचपन से ही छोटे से गांव धुरकोट के हाईस्कूल में पढ़ाई करने के बाद बिलासपुर के गल्र्स कालेज में पिंकी मनहर ने ग्रेजुएट किया। उसने मन में ठान लिया था कि उसे कुछ कर दिखाना है।

दो साल तक लगातार सीजीपीएससी की तैयारी करती रही और पहले प्रयास में वह आबकारी सब इंस्पेक्टर बनी, लेकिन इस पद से वह संतुष्ट नहीं हुई। फिर लगन से पढ़ाई कर दूसरी बार में ही डिप्टी कलेक्टर बन गई। 29 अक्टूबर को जब सीजीपीएससी का रिजल्ट निकला तो उसके घर में बधाई देने वालों का तांता लग गया।

Read More: सीजीपीएससी में अक्षा गुप्ता को 10वां रैंक, बनीं डिप्टी कलक्टर, सफलता के बताए ये मंत्र

पिंकी को विश्वास नहीं हो रहा था कि वह अब डिप्टी कलेक्टर बन चुकी है और नीली बत्ती वाली गाड़ी में बैठेगी। पिंकी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। पिंकी ने पत्रिका से बात साझा करते हुए कहा कि उसके पिता चाहते थे कि उनके खून-पसीने का पैसा व्यर्थ नहीं जाएगा और हुआ भी वही।

IMAGE CREDIT: CGPSC results

गांव की अकेली लाडली जो डिप्टी कलेक्टर बनी
पिंकी ने बताया कि उसने पहले से ही मन बना लिया था कि उसे कुछ कर दिखाना है। वह धुरकोट गांव में इतने बड़े पद पर नौकरी करने वाली अकेली लड़की है जो डिप्टी कलेक्टर बनी है।

उसने बताया कि लड़कियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं हैं। उसने लड़कियों के लिए यह संदेश देना चाह रही है कि हर लड़कियां अच्छे से पढ़ाई करे और सेल्फ डिपेंड हों, ताकि माता पिता का नाम रोशन हो सके।

Read More: रागिनी को सीजीपीएससी में 9वां रैंक, दादाजी को मानती हैं आदर्श, टॉपर ने बताए सफलता के ये मंत्र


हर रोज करती थी 8 घंटे पढ़ाई
पिंकी मनहर ने पत्रिका को बताया कि वह हर रोज 7 से 8 घंटे पढ़ाई करती थी। उसने मन में ठान ली थी कि हर हाल में उसे प्रशासनिक अफसर बनना है, चाहे उसे जितनी भी पढ़ाई करनी पड़े।

खास बात यह है कि उसके पिता केवल खेतों में सब्जी उगाकर बमुश्किल 10 से 12 हजार रुपए कमाते हैं और इतनी रकम में 3-4 हजार रुपए बचाकर अपनी बेटी पिंकी को देते थे। इतने कम खर्च में पिंकी ने यह मुकाम हासिल कर लिया।