5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सो रहे परिवार पर अज्ञातों ने किया जानलेवा हमला, वारदात से इलाके में फैली सनसनी

Chhattisgarh Crime News: प्राणघात हमले का शिकार बना पूरा परिवार, सोते परिवार पर बरस पड़े हमलावर और घटना को अंजाम दे रफू चक्कर हो गए। पुलिस अज्ञातो के तलाश में जुट गई है और आपको यह भी बता दे पीड़ित के पिता की भी हत्या की गई थी

2 min read
Google source verification
attack

सो रहे परिवार पर अज्ञातों ने किया जानलेवा हमला, वारदात से इलाके में फैली सनसनी

जांजगीर चाम्पा। जिले के डभरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला (Chhattisgarh Crime News Hindi) देने वाली घटना सामने आ रही है। लोगो का जमावड़ा ही यह बया कर रहा है घटना कितना खतरनाक और गंभीर है।छत्तीसगढ़ के जांजगीर चाम्पा से यह दर्दनाक समाचार आई है जहा पति-पत्नी और उनके दो बच्चें गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।सभी घायलों को सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है।

मंत्री TS Singh dev के आदेश का पुलिस ने दिया जवाब कहा - बिना सबूत के नहीं कर सकता कार्रवाही

Blind Murder Case: भाचा और भतीजा निकले हत्यारे, मामूली सी बात पर दिया था इस घटना को अंजाम

जिले से यह बड़ी खबर डभरा थाना क्षेत्र में ग्राम कटौद की है।जहाँ एक ही परिवार के चार सदस्यों पर अज्ञात लोगो ने जानलेवा प्रहार किया और मौके-ए-वारदात से फरार हो गए। इस दिल दहला देने वाली घटना में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शशि भूषण चंद्रा अपनी पत्नी और दो बच्चो के साथ घर मे सो रहा था, उसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने प्राणघाती हमला किया और फरार हो गए।

10 माह किया शारीरिक शोषण, जब युवती हुई प्रेग्नेंट तो पति बनकर करवा दिया गर्भपात

पुलिसका का मनना है घटना के पीछे पुरानी रंजिश हो सकती है, क्योंकि घायल शशि भूषण के पिता की भी हत्या की गई थी। फिलहाल पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए हमलावरों के खोजबीन में लग चुकी है।

Read more related Chhattisgarh Crime News.