
आखिर क्यों सामान्य सभा की बैठक में कांग्रेसी पार्षदों ने काली पट्टी लगाकर हुए शामिल, पढि़ए खबर...
जांजगीर-चांपा. नगरपालिका जांजगीर नैला में गुरुवार को परिषद की सामान्य सभा की बैठक बुलाई गई। बैठक में मनमाने तरीके से नगरपालिका को चलाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसी पार्षदों विरोध जताया। इसी के चलते इन पार्षदों ने काली पट्टी लगाकर बैठक में भाग लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि नगरपालिका ठेकेदारों के इशारे पर चल रही है। कई ब्लैक लिस्ट ठेकेदारों को जहां काम दे दिया गया है, वहीं पिछले पांच-पांच साल से पुराने कार्य शुरू नहीं करने पर भी उनके ऊपर पालिका प्रशासन कार्यवाही नहीं कर रहा है।
परिषद की सामान्य सभा की बैठक में कांग्रेसी विधायक विवेक सिंह सिसोदिया ने कहा कि ब्लैक लिस्ट ठेकेदार पवन अग्रवाल 2013 का कार्य आज तक शुरू कर पाया इसके बाद उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुुई। इसी तरह 2013 में ही वार्ड सात में नाली का निर्माण होना था, जो कि आज तक नहीं हुआ।
मामला गंभीर होता देख पालिका सीएमओ शुसील चंद्र शर्मा ने सभी को शांत कराया और कहा कि पिछले अधिकारी के कार्यकाल में बदलाव लाने के लिए उन्हें सभी के सहयोग की जरूरत है इस पर सभी पार्षद ने उनकी अच्छी सोच की सराहना की।
आय व्यय के ब्यौरे को बताया अनुमानित
बैठक में पालिका द्वारा खर्च किए गए बजट को भी रखा गया। इस दौरान कर्मचारियों पर की जाने वाली व्यय की राशि अच्छी-खासी बताई जाने पर विपक्षी विधायक भड़क गए और उन्होंने पालिका में काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या और उन पर खर्च बजट को लेकर जानकारी मांगी।
इस पर बजट पेशकर्ता ने बताया कि यह एक अनुमानित बजट है जो कि कम ज्यादा होता रहता है। इस पर कांग्रेसी विधायक भड़क गए और उन्होंने कहा कि यदि अनुमान के आधार पर ही बजट पेश करना था तो उन्हें क्या चाय समोसा खिलाने के लिए बुलाया गया था बाद में हंगामे के बाद मामला शांत हुआ और आगे के मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष मालतीदेवी रात्रे, उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, पार्षद अरमान खान, हितेश यादव, प्रिंस शर्मा, रामविलाश राठौर, महिला पार्षद मिथलेश यादव व रेखा सूर्यवंशी सहित अन्य मौजूद रहे।
Published on:
15 Jun 2018 12:49 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
