13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crime: दीपावली की रात सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के कैश व जेवर पर किए हाथ साफ

Crime: जिला मुख्यालय से लगे गांव में जेवर व नगदी मिलाकर 15 लाख रुपए के सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गए। इस तरह चोरों ने सूने का फायदा उठाते हुए चार मकानों को निशाना बनाया।

3 min read
Google source verification
Crime News

CG Crime

Crime: पुलिस के अनुसार जिला मुख्यालय से लगे बनारी गांव में एक साथ चार मकान में चोरों ने धावा बोला। सभी किराए के मकान में एक चाल में रहते थे। कोई स्वास्थ्य विभाग तो कोई स्कूल में कार्यरत हैं। हरिशंकर धीवर स्वास्थ्य विभाग में काम करता है। वह अपने परिवार सहित गुरुकुल स्कूल के बगल में मकान में रहता है।

Crime: जानें पूरा मामला

दीपावली की सुबह त्यौहार मनाने घर चला गया था। इसी तरह चाल के सभी 4 परिवार अपने-अपने घर गए हुए थे। 1 की शाम को एक परिवार घर लौटा तो सामने की स्थिति देखकर सन्न रह गया। वह बाकी को इसी जानकारी दी। तब सभी अपने किराए के मकान पर पहुंचे।

हरिशंकर धीवर मकान अंदर घुसे तो सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा हुआ था। साथ ही बेडरूम का आलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। इसके अलावा आलमारी का पूरा सामान बेड पर बिखरा पड़ा हुआ था। वह तत्काल लॉकर चेक किया तो उसमें से जेवर सहित नगदी गायब थे।

हरिशंकर ने बताया कि आलमारी में करीब सोने का हार 4 से 5 तोला, झुमका 2 जोड़ी, मांग टिका कुल 7 तोला, चांदी दो पायल, अंगूठी लगभग 5 लाख रुपए के जेवर व 1 लाख रुपए नगदी भी था। जिसको चोरों ने पार कर दिया है। हरिशंकर ने इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी। इसी तरह कन्हैया लाल धीवर भी एक निजी स्कूल में पदस्थ है। वह भी सूचना पर तत्काल पहुंचे।

चोरों ने चार मकानों को बनाया निशाना

अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गए। आलमारी टूटा हुआ था, सामान बिखरा था। आलमारी से 6 से 7 ग्राम सोना, 1 किलो चांदी व नगदी 15 हजार रुपए गायब था। इसी सनत कुमार सूर्यवंशी सहित अन्य के घर में चोरों कुछ नहीं मिला। इस तरह चोरों ने सूने का फायदा उठाते हुए चार मकानों को निशाना बनाया। जिसमें से करीब जेवर व नगदी मिलाकर 15 लाख रुपए के सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गए।

सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी सदलबल मौके पर पहुंचे। इसके अलावा बड़ी चोरी की जानकारी मिलते ही मौका मुआयना करने एएसपी राजेन्द्र जायसवाल भी पहुंचे। पुलिस द्वारा घर के आसपास सीसी टीवी व मकान के आगे-पीछे जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: CG Crime News: राइस मिल में पुलिस की दबिश, डंप था डेढ़ लाख रुपए का पटाखा, संचालक गिरफ्तार

फिलहाल कहीं कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। चोर मुख्य गेट को तोड़कर अंदर प्रवेश किया है। इसके अलावा चोर पूरी रात भर आराम से हर कमरे में जाकर आलमारी सहित अन्य चीज को ढूंढकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।

थाना प्रभारी जांजगीर, प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि सूने मकान में चोरी की घटना हुई है। डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई। आसपास सीसी टीवी खंगाला जा रहा है। हर एक एंगल से जांच की जा रही है।

पुलिस को दी चुनौती

Crime: जिला मुख्यालय से लगे गांव में जेवरात व नगदी सहित 15 लाख रुपए की चोरी कर चोरों ने पुलिस को चुनौती दी है। पुलिस द्वारा रात्रि गश्त के नाम पर शहर में खानापूर्ति किया जाता है। वर्तमान में त्यौहारी सीजन के बाद भी रात्रि में गश्त नहीं हो रही है।

जिला मुख्यालय में ही चंदनिया पारा, नहरिया बाबा रोड, भाठापारा, बीडीएम मोहल्ला में आपको देर रात असामाजिक तत्व घूमते आसानी से मिल जाएंगे। पुलिस का खौफ खत्म हो गया है, इसी का असर है कि रात को असामाजिक तत्व खुलेआम घुम रहे हैं और चोरी, लूट व मारपीट की घटना को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस हाथ में हाथ धरी बैठी हुई है।

चोरों की नई चाल, चोरी के बाद घर में छिड़का हल्दी

इस बार चोरों ने चोरी करने के बाद सबूत मिटाने व पकड़ में न आ जाए, इसलिए नई तरकीब निकाला। चोरी करने के बाद जहां-जहां पांव पड़े वहां पर हल्दी का छिड़काव कर दिया है। ताकी सबूत मिट जाए और डॉग स्क्वायड को ढूढने में परेशानी हो। पूरा घर हल्दी-हल्दी हो गया।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग