Devshayani Ekadashi 2025: इस माह का 6 जुलाई को देवशयनी एकादशी है। इसके बाद नवंबर में ही विवाह मुहूर्त होंगे। नवंबर में 2, 3, 8, 12, 15, 16, 22, 23 व 25 नवंबर है। इसी तरह दिसंबर में 4, 5, 6 को शुभ मुहूर्त होगा। इस तरह वर्ष 2025 में अब कुल 12 दिन ही विवाह के शुभ मुहूर्त होंगे। इस बार 6 जुलाई से देवशयन काल शुरू हो रहा है, जो 118 दिन चलेगा। इस बार पिछले बार से सभी त्योहार लगभग 11 दिन जल्दी आ रहे हैं।