25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस आदर्श ग्राम का हाल ऐसा, कहीं नाली जाम तो कहीं पसरी है गंदगी

- चारों ओर पसरी गंदगी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 26 Jul 2018, 1:38 PM IST

इस आदर्श ग्राम का हाल ऐसा, कहीं नाली जाम तो कहीं पसरी है गंदगी

इस आदर्श ग्राम का हाल ऐसा, कहीं नाली जाम तो कहीं पसरी है गंदगी

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत नरियरा में स्वच्छता अभियान की सरपंच सचिव द्वारा खुल कर धज्जियां उड़ाई जा रही है। देश के प्रधान मंत्री द्वारा स्वच्छता अभियान के लिए नए-नए योजनाए बनायी जा रही है, जगह-जगह विज्ञापन, नुक्कड़ नाटक कर लोगों को स्वछता के लिए जागरूक किया जा रहा है। समाचार टेलीविजन के माध्यम से भी स्वछता अभियान चलाया जा रहा है। इस ग्राम पंचायत को आदर्श ग्राम घोषित किया गया है, बावजूद इसके चारों ओर पसरी गंदगी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बारिश के पानी से गंदगी सड़कों पर बह कर आ जाने से ग्रामवासियों का चलना मुश्किल है।

यह कहना कोई अतिसंयोक्ति नही होगा कि ग्राम नरियरा को सरकार द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान से कोई सरोकार नहीं, सीधे बोले तो सरकार के स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। रहने को तो ग्राम नरियरा जिले में बड़े ग्राम में अपनी जगह बना लिया है पर स्वच्छता अभियान से कोई सरोकार नही रखता। इस गांव की गली में जाकर देखें तो पूरे साल पानी का बहाव रहता है जो कि बरसात के मौसम में नाले का रूप ले लेता है, चौक चौराहों में गंदगी का ऐसा आलम रहता है जैसे मानो पूरे गाँव का कचरा वहीं इकठ्ठा होता हो। ग्राम में अभी भी कई ऐसे घर है जिनके यहां शौचालय नही है लोग खुले में शौच जाते हैं।
Read More : Breaking- जांजगीर के व्यापारी से दिनदहाड़े 92 हजार लूटने वाले आरोपी 24 घण्टे के भीतर धरे गए महासमुंद में

स्वछता अभियान में बात करे नेंगी पारा की तो यहाँ के मोहल्ले के लोग अपने ही घर के सामने इतने कूड़ा करकट जमा कर लिए जैसे मानों ये उनका घर नहीं कचरा खाना है, ऐसा लगता है मानों इन मोहल्ले वासियों को गंदगी में ही रह कर जीवन यापन करने की आदत हो गयी है। जबकि इस मोहल्ले में स्वयं उस वार्ड के पंच रहते हैं साथ ही भूतपूर्व उपसरपंच का भी निवास है।

ग्राम के सफाई पर सरपंच सचिव को ध्यान देना चाहिए लेकिन वो तो आंख मूंदे बैठे है और इसका खामियाजा ग्रामवासियो को भुगतना पड़ रहा है। आलम यह है कि लाख शिकायत के बाद भी लोगो के इस समस्या पर ध्यान नही दिया जा रहा है, ऐसा लगता है ग्रामवासी इन्हें अपना प्रतिनिधि चुन कर गलती तो नहीं कर बैठे, सरपंच की बातों से लगता है कि वो ग्राम में रहते ही नहीं नजर में दिख रहे गंदगियों के लिए महोदय शिकायत करने के बाद सफाई कराने के बात करते हैं।

क्या कहते हैं गांव के जिम्मेदार
इस सबंध में ग्राम के सरपंच का कहना है कि अभी तक गंदगी के मामले में कोई शिकायत नही आई है, फिर भी मैं देखता हूं। वहीं पंच का कहना है कि साफ -सफाई के मामले में अनेको बार सरपंच से कहा गया है पर सरपंच द्वारा किसी भी प्रकार का ध्यान नही दिया जाता, रही बात मोहल्ले वालों की तो उनको भी समझाइश दिया जाता पर वो भी ध्यान नही दे रहे।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग