
व्यवसायी से 92 हजार उठाईगीरी करने वाले 24 घंटे के भीतर पकड़ाए महासमुंद में
जांजगीर-बाराद्वार. सारागांव के व्यवसायी बजरंग लाल अग्रवाल से हुई 92 हजार की उठाईगीरीर मामले के दो आरोपी को महासमुंद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद महासमुंद निकल गए थे। महासमुंद की क्राइम ब्रांच टीम ने दोनों आरोपियों को फिल्मी अंदाज में दौड़ाकर पकड़ लिया है। आरोपी भीमखोज के हैं और रेकी कर लूट करने जांजगीर जिले में आ पहुंचे थे।
सारागांव का व्यवसायी बजरंग लाल अग्रवाल जब बाराद्वार में 92 हजार की उठाईगीरी का शिकार हुआ तब पुलिस ने संदेहियों की तस्वीर प्रदेश भर की पुलिस को वायरल कर दी थी।
उठाईगीरी की सूचना पाकर सारे जिले की पुलिस अलर्ट थी। आरोपियों की तस्वीर देखकर महासमुंद पुलिस भी अलर्ट थी और फोटो को गंभीरता से देखा तब पता चला कि शातिर महासमुंद जिले के भीमखोज के हैं। इसके बाद उनकी तलाश के लिए सारे इलाके में नाकेबंदी कर उन्हें पकडऩे के लिए पुलिस की जाल बिछा दी। क्राइम ब्रांच प्रभारी सुभाष पवार पिथौरा चौंक में हर आने जाने वाले नजर रखी हुई थी।
इसे दौरान तेज बाइक उनके सामने से गुजरी। जिसका पीछा करते हुए पुलिस तेंदुकोना गांव की ओर दौड़ लगा दी। क्राइम ब्रांच की टीम ने इसकी सूचना बागबहरा पुलिस को दे दी थी। फिर दोनो ओर की पुलिस टीम फिल्मी अंदाज में उठाईगीरी के आरोपी को तेंदुकोना गांव के पास धर दबोचा। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जांजगीर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल आरोपियों का नाम सामने नहीं आया है। पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
यह है पूरा मामला
सारागांव का व्यवसायी बजरंग लाल अग्रवाल मंगलवार की दोपहर दो बजे व्यवासाय के सिलसिले में मंगलवार को बाराद्वार आया था। वह अपने बैग में 92 हजार रुपए रखा था। वह इतनी रकम लेकर बाराद्वार के अमन मेडिकल के पास दवा लेने के लिए रुका। इसी दौरान कुछ संदेहियों ने इसकी बाइक में कीचड़ रख दिया था।
व्यवसायी बाइक स्टार्ट कर कन्या शाला के पास हैंडपंप में रुका। वह अपने नोटों से भरे बैग को बाइक के हैंडल में लटकाकर हैंडपंप की ओर हाथ धोने जा रहा रहा था, तभी बाइक में सवार दो युवक वहां पहुंचे और बैग लेकर भाग निकले। बजरंग अग्रवाल ने जोर- जोर से चिल्लाया, तब तक आरोपी भाग निकले। घटना के बाद पीडि़त ने बाराद्वार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
Updated on:
25 Jul 2018, 5:10 PM IST
Published on:
25 Jul 2018, 12:51 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.