26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video- जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी सूची जारी होते ही विरोध की सुगबुगाहट, जानें वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता ने अध्यक्ष को क्या लिखा

- वरिष्ठ कार्यकर्ता ने की कार्यकारिणी से नाम विलोपित करने की मांग - कहा नाम पद की लालसा को लेकर नहीं जुड़ा कांग्रेस पार्टी से
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 23 Jul 2018, 5:14 PM IST

जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी सूची जारी होते ही विरोध की सुगबुगाहट, जानें वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता ने अध्यक्ष को क्या लिखा

जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी सूची जारी होते ही विरोध की सुगबुगाहट, जानें वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता ने अध्यक्ष को क्या लिखा

जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री (कार्यालय व प्रशासन) गिरीश देवांगन द्वारा 21 जुलाई को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की अनुमोदित कार्यकारिणी जारी करते ही जांजगीर-चांपा जिले में विरोध की सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है। भले ही अभी तक किसी भी कांग्रेसी नेता ने इस कार्यकारिणी को लेकर विरोध न किया हो, लेकिन अकलतरा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता सतीश दीवान ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश शर्मा व गिरीश देवांगन को अपना नाम सूची से विलोपित करने का आग्रह पत्र भेजकर इस विरोध की ज्वाला में घी जरूर डाल दिया है।

Read More : Video- मूसलाधार बारिश से लोगों को आवागमन में हुई परेशानी, वहीं किसानों के चेहरे खिले
पत्रिका से खास बातचीत में सतीश दीवान ने बताया कि वह सन 1992 से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। इससे पहले वह समाजवादी आंदोलन से जुड़े थे, उन्होंने जार्ज फर्नाडीज और शरद यादव के साथ राजनीति में सक्रिय योगदान दिया है। उनका नाम साहित्य के क्षेत्र में भी काफी जाना पहचाना है।

उन्होंने अपनी पीड़ा बताते हुए पत्र में लिखा है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वारा अनुमोदित जांजगीर चांपा जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी में उनका नाम अत्यंत गैर महत्वपूर्ण ढंग से सूची में फिट करने का प्रयास किया गया है, जिससे उन्हें अति ग्लानि हुई है। उन्होंने पत्र के माध्यम से प्रदेश व जिलाध्यक्ष को कहा कि वह अपनी वरिष्ठता का परिचय नहीं कराना चाहते हैं, बल्कि निवेदन कर रहे हैं कि उनके स्वाभिमान की रक्षा करते हुए घोषित की गई कार्यकारिणी सूची से उनका नाम तत्काल प्रभाव से विलोपित कर दें।

विरोध नहीं पर किया कटाक्ष
वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता सतीश दीवान ने भले ही पत्र में कहीं भी विरोध करने की बात न लिखी हो, लेकिन उन्होंने कांग्रेस के राज्य व जिला अध्यक्ष पर इतने तीखे कटाक्ष किए हैं कि उससे कोई भी उनके शब्दों का अर्थ समझ सकता है। उन्होंने पत्र में स्पष्ट रूप से लिखा है आपने मुझे मुख्य स्थान देने की जो कृपा की है उसकी तनिक भी आवश्यकता नहीं थी। दरअसल आप सभी यह जानते हैं कि कांग्रेस के भीतर अपने 25 वर्ष के राजनीतिक जीवन में मैंने कभी भी पद, माला, मंच, फोटो और अखबारी राजनीति नहीं की है, कांग्रेस की विचारधारा, सिद्धांत एवं नीतियों के प्रति ही मेरी प्रतिबद्धता रही है।

-सतीश दीवान पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं, उनसे मेरे पारिवारिक संबंध हैं, उन्हें जो भी कष्ट या ग्लानि हुई है उसे लेकर मैं उनसे बात करूंगा और उसे दूर करने का प्रयास करूंगा-दिनेश शर्मा, जिलाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी, जांजगीर-चांपा

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग