जांजगीर-चांपा. नगरपालिका जांजगीर के वार्ड नम्बर 17 पुराना चंदनिया पारा के परशुराम गली अंदर जाते ही किसी को यह समझ नहीं आता है कि हम रोड में हैं या शहर के किसी नाला में। आम जन आवेदन अनुनय विनय व शिकायत आंदोलन हर प्रकार के तरीके अपना चुके पर, शासन प्रशासन की नींद इतनी गहरी हो चुकी है कि आम जन की समस्या न तो इन्हें दिख रही है और ही लोग के विलाप वे सुन पा रहे हैं। बात है वार्ड नम्बर 17 की एक गली की जिसमें लगभग 2 साल पूर्व सीसी रोड और नाली का निर्माण हुआ था, जिसमें नाली की निकासी का अता-पता नहीं है और नाली निर्माण हो गई और ठेकेदार को उसका भुगतान हो गया है।