अफसर खुद कर रहे खर्च
बताया जा रहा है कि कुछ लोगों के द्वारा मकान में तोडफ़ोड़ कर अपने हिसाब से नया रूप दिया जा रहा है। ऐसा नहीं है कि इसके पीछे विभागीय अफसरों की मौन स्वीकृति नहीं है। बाकायदा विभागीय अफसर अपने खर्च पर रसूखदारों के मकान को सवांरने में लगे हैं। उनके मकानों में टाइल्स, खिड़की, दरवाजा, चौखट, कपाट, बाथरूम सहित सारी सुविधाएं नए सिरे से बनाया जा रहा है। वहीं अन्य मकान में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। अन्य मकान हैंडओवर हुए बिना ही खंडहर में तब्दील हो रहा है। जिसके लिए विभागीय अफसर आंख मूंदे बैठे हैं।