26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहली बारिश में ही सड़क बन गए नाले, नदियों की तरह सड़क पर बह रहा पानी

पहली ही बारिश में पामगढ़ की सड़कों तथा नालियों की पोल खुल गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 14 Jul 2018, 7:58 PM IST

पहली ही बारिश में पामगढ़ की सड़कों तथा नालियों की पोल खुल गई

पहली ही बारिश में पामगढ़ की सड़कों तथा नालियों की पोल खुल गई

जांजगीर/पामगढ़. बरसात की पहली ही बारिश में पामगढ़ की सड़कों तथा नालियों की पोल खुल गई है। दो दिनों में हुई बारिश से पामगढ़ शहर की लगभग सभी सड़कों की हालत खस्ता हो गई है। कहीं गड्ढों में भरा पानी लोगों को परेशान कर रहा है। तो कहीं उखड़ कर पूरी सड़क पर फैल गई है।

आवाजाही में लोगों को परेशानियां हो रही हैं, नालियां की गंदगी ओवरफ्लो होकर दिक्कतें खड़ी कर रही है, लेकिन न तो पीडब्ल्यूडी को इसकी कोई फिक्र है। न ही ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव को। यही वजह है कि बारिश शुरू होते ही इनकी लापरवाही सड़कों पर देखने को मिल रही है। करीब दो माह तक बारिशों का सीजन चलना है, ऐसे में हालत और बदतर होने वाली है।

गलियों का नाली बयां कर रही हालत
पामगढ़ की लगभग सभी गली की हालत पहली ही बारिश में खराब हो गई हैं। इंद्रानगर मोहल्ले वार्ड 7, 14, 15, में तो सीसी रोड ही उखड़ गया जिससे मोहल्ले वालो को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं। कई सड़कों के उपर से पानी बह रहा है।

यहां सड़क के दो फिट उपर से बह रहा पानी
वार्ड नं 18 में सड़क के दो फिट उपर तक पानी भरा हुआ है। जिससे हो कर सभी को गुजरना पड़ रहा हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच सचिव इस मोहल्ले में एक दिन रह कर दिखाये हम लोगो का पानी से गुजर कर आने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

किसी को नहीं है फिक्र
बरसात का सीजन शुरू होने से पहले ही ग्राम पंचायत की गलियों के सीसी रोड उखड़ जाने के बाद भी पंचायत के द्वारा इस ओर ध्यान देना चाहिए था। लेकिन ऐसा नहीं किया गया और अब बारिश शुरू होते ही लोगों के लिए परेशानियां खड़ी होने लगी है। अब कम से कम दो माह तक तो लगता है बारिश तब तक ऐसा ही चलने वाला है। नालियों की भी प्रॉपर सफाई न होने से गंदगी ओवरफ्लो होकर सड़कों और इसके आसपास फैल रही है।

-ग्राम पंचायत सचिव को भेज कर मुआयना करवाती हूं। जैसे भी सम्भव होगा समस्या को हल किया जायेगा।
-ऋषा ठाकुर, जनपद सीईओ पामगढ़

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग