26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ajab Gajab : किसानों के फूल गए हाथ पांव जब देखा खेत में घूम रहा है इतना बड़ा मगरमच्छ

आठ फिट का मगरमच्छ देख ग्रामीण आए दहशत में वन विभाग को किया सूचित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 14 Jul 2018, 4:38 PM IST

आठ फिट का मगरमच्छ देख ग्रामीण आए दहशत में वन विभाग को किया सूचित

आठ फिट का मगरमच्छ देख ग्रामीण आए दहशत में वन विभाग को किया सूचित

जांजगीर-चांपा. क्रोकोडायल पार्क के नाम से अकलतरा विकासखंड अंतर्गत आने वाले कोटमीसोनार गांव में शनिवार सुबह आठ फिट का विशालकाय मगरमच्छ खेत में खूमता दिखा।

उसे देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना क्रोकोडायल पार्क जाकर वन विभाग के कर्मचारियों को दी। सूचना मिलने के तुरंत बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को काबू में किया।


ग्रामीणों के अनुसार गांव में स्थित कर्रानाला बांध से यह मगरमच्छ निकला है। यह वहां से होते हुए सड़क पर पहुंचा और सकड़ पार कर सीधे झगरहा खार के खेत में जा पहुंचा। खेत में शुक्रवार को हुआ झमाझम बारिश का पानी भरा था तो मगरमच्छ उसी खेत को कीचडऩुमा पानी में घूम रहा था और अपने शिकार की तलाश में थे।

इससे पहले कि वह किसी जानवर या इंशान को नुकसान पहुंचाता, सुबह सौच और खेत खलिहान की तरफ निकले ग्रामीणों की नजर में आ गया। पास जाकर जब ग्रामीणों ने उसे देखा तो उनके नीचे से जमीन खिसक गई। यह मगरमच्छ हमेशा की तरह मिलने वाले तीन-चार फिट का नहीं बल्कि आठ फिट का विशालकाय मगरमच्छ था।

Read more : उठ रहे सवाल अखिर मौके पर जेसीबी को देखने के बाद भी पुलिस क्यों बन गई अनजान?

इस दौरान कुछ ग्रामीण मगरमच्छ से दूरी बनाकर उस पर नजर रखे तो कुछ ने वन अमले को इसकी सूचना दी। वन अमला मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की सहायता से दो घंटे की कड़ी मसक्कत से उसे रस्सी और बोरे के सहारे से बड़े डंडों में बांधा और उसके बाद उसे क्रोकोडायल पार्क में लाकर छोड़ दिया।

बारिश में मगरमच्छ मिलना आम बात
बारिश के दिनों कोटमीसोनार गांव के खेत व तालाबों में मगरमच्छ मिलना आम बात हो गई है। कई बार तो यह रेलवे ट्रैक तक पहुंच जाते हैं और एक दो की ट्रेन से कटकर मौत भी हो चुकी है।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग