27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन गांव के किसानों ने मिलकर कुछ इस तरह अपने हाथों से बनाया सीएम के लिए देसी जैकेट और गमछा

केले के रेशे से तैयार जैकेट और गमछा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 26 May 2018, 5:59 PM IST

केले के रेशे से तैयार जैकेट और गमछा

केले के रेशे से तैयार जैकेट और गमछा

जांजगीर-चांपा. प्रदेश में कृषी विज्ञान केन्द्र के गोद ग्राम बहेराडीह में तीन गांवों के किसानों ने मिलकर सीएम के लिए एक खास तरह का देसी जैकेट और गमछा बनाया है। जिसे वह 28 मई को बम्हनीडीह में होने कार्यक्रम में सीएम डॉ रमन सिंह को को भेंट करेंगे।


यह जैकेट जाज्वल देव कृषक आत्मा समिति बहेराडीह के 15 सदस्यीय किसानों की टीम ने तैयार किया है। किसानों द्वारा केले के रेशे से तैयार जैकेट और गमछा जिला प्रशासन के सहयोग से सीएम को भेंट किया जाएगा।

इस कपड़े का परीक्षण कृषी विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक केडी महंत और उप संचालक कृषी ललित मोहन भगत द्वारा किया जा चुका है। जाज्वल देव कृषक आत्मा समिति बहेराडीह के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव व दीनदयाल यादव ने बताया कि केले के पेड़ के अवशेष से रेशा निकालकर हाथ करघा मशीन के मदद से पतला और मोटा किस्म का कपड़ा तैयार किया गया है। इस अनुसंधान में तीन माह का समय लगा। इस कार्य में नौ महिलाएं और छ: पुरुष व बहेराडीह समेत कोसमंदा,

सिवनी आदि तीन गांव के किसान शामिल है। केला अनुसंधान टीम के कृषकों ने अब इसे एक बड़े व्यापार के रूप में शुरू करने की रणनीति तैयार की है। टीम की सचिव रेवती यादव व कोषाध्यक्ष गीता यादव ने बताया कि केले के पेड़ से तैयार कपड़े की मांग को देखते हुए रेशपैडर मशीन की खरीदने की योजना बनाई गई है।

अब तो कैनेडा से भी आती है मांग
टीम के कप्तान कृषक संगवारी राजेश कुमार यादव व शोभा राम यादव ने बताया कि केले के कपड़े की मांग कैनेडा के लोग करने लगे हैं। इसके लिए यहां पर कैनेडा के पेट्रिक काल्विन भी उक्त कपड़े की सेंपल भी देखने पहुंचे थे। उल्लेखनीय है कि तीन माह के इस अनुसंधान में अब तक दर्जन भर जैकेट और गमछा तैयार कर लिया गया है।

इस के साथ ही साड़ी टोपी भी तैयार किया जायेगा। बेदीन बाई ने कहा कि जिले के तत्कालीन कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन, उपसंचालक तथा कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक के मार्गदर्शन पर जिला संभाग राज्य व दिल्ली में जाज्वल देव कृषक आत्मा समिति बहेराडीह में शामिल तीन गावों के 15 सदस्यीय कृषकों द्वारा केले के पेड़ से तैयार कपड़े का राष्ट्रीय कृषि मेला में स्टॉल लगाकर प्रदर्शन लगाने का अवसर तथा बिक्री करने का मौका दिया गया था।

वहीं वर्तमान कलेक्टर नीरज बंसोड़ ने भी इस अनुसंधान को सफल बनाने तथा व्यापारिक रूप देने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग