
रातों रात करोड़पति बनने के फेर में
जांजगीर-चांपा. चांपा के मिशन चौक के पास करोड़ो की बेशकीमती जमीन को अपने नाम कराने वाले शेखर चंद देवांगन के नाम पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चांपा पुलिस ने चारसौबीसी का मामला दर्ज किया है।
आरोपी ने फर्जी पेन कार्ड, आधार कार्ड बनवाकर उक्त जमीन की रजिस्ट्री कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश में जुट गई है।
चांपा में जमीन का फर्जीवाड़ा का काम काज धड़ल्ले से चल रहा है। लोग रातों रात करोड़पति बनने के फेर में राजस्व अफसरों से मिलीभगत कर किसी की भी जमीन को अपने नाम कर रहे हैं। यहां आए दिन इस तरह की शिकायतें हो रही है। हर बार की तरह रविवार को भी इसी तरह का मामला सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति ने दूसरे भूस्वामी के नाम फर्जी वोटर आईआईडी, पेन कार्ड, आधार कार्ड बनवाकर करोड़ो की जमीन को अपने नाम कर लिया।
भू स्वामी को जब इस बात का पता चला तब उसके पांव से जमीन ही खिसक गया। उसने मामले की रिपोर्ट चांपा थाने में दर्ज कराई है। चांपा टीआई प्रदीप आर्य ने बताया कि शेखर चंद देवांगन की चांपा के मिशन चौक में खसरा नंबर 1559 छह डिसमिल जमीन है। शेखर चंद देवांगन जमीन की खरीदी दस साल पहले की थी और इसके बाद वह दिल्ली में रहने लगा था।
हाल ही में उसे यह पता चला कि उसकी जमीन को किसी ने फर्जी शेखर चंद देवांगन बनकर किसी और के पास बिक्री कर रहा है। उसने अपनी जमीन के कागजात के बारे में राजस्व अधिकारियों से जांच पड़ताल कराई तब मामला सही निकला।
रिपोर्ट दर्ज करने से पहले पुलिस ने भी इस बात की तस्दीक की तब मामला सही निकला। इस मामले दिलचस्प बात यह निकला कि भू स्वामी का नाम भी शेखर चंद देवांगन है और के्रता का नाम भी शेखर चंद्र देवांगन था। इसके कारण पुलिस को शंका हुई। इस आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब उस शेखर चंद देवांगन की तलाश कर रही है जो जमीन की खरीदी कर रहा था। फिलहाल पुलिस ने शेखर चंद देवांगन के खिलाफ धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज किया है।
Published on:
9 Jul 2018, 1:51 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.