जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर डेढ़ बजे प्रकाश इंडस्ट्रीज चांपा में अचानक अफरा-तफरी मच गई। बाद में पता चला कि वहां इंडक्शन फर्निश लीक हो गया है और उसमें से निकले लिक्विड आयरन से पांच ठेका श्रमिक बुरी तरह से झुलस गए हैं। झुलसे हुए मजदूरों की पहचान जंबू लाल खूंटे, दिल कुमार बंजारे, कमलेश कुमार, रामचरण साहू और तानसेन यादव के रूप में हुई है।