
हजारों का माल पार, जांच में जुटी पुलिस
जांजगीर/सरखों. नैला चौकी अंतर्गत ग्राम सरखों में एक ही रात तीन दुकानों का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपए का माल पार कर दिया। घटना की रिपोर्ट के बाद पुलिस मौका मुआयना की और अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। यहां चोरी की घटनाएं कोई नई बात नहीं है।
यहां आए दिन इस तरह की चोरियां हो रही, लेकिन पुलिस हाथ में हाथ धरे बैठी है। बीती रात जहां चोरी हुई वहां चोरों ने मोबाइल दुकान से तीन मोबाइल फोन व अन्य सामान पार कर दिया। हालांकि चोरी तकरीबन 20 हजार रुपए की हुई है लेकिन दो अन्य दुकानों में चोरी होते होते बच गई।
यहां केवल चोर ताला तोड़ पाए। चोरी की वारदात को अंजाम नहीं दे पाए। लगातार चोरियों को लेकर ग्रामीण दहशतजदा हैं। नैला पुलिस के अनुसार सरखों में बाबूलाल के किराए के मकान में श्याम सूर्यवंशी पिता पदुमलाल मोबाइल दुकान चलाता है। गुरुवार की रात वह अपनी दुकान बंदकर घर चला गया। इसके बाद शुक्रवार की सुबह जब वह दुकान खोलने गया तब उसकी दुकान से अज्ञात चोरों ने तीन नया मोबाइल हैंडसेट पार कर दिया था। चोरी हुए मोबाइल की कीमत तकरीबन 20 हजार रुपए बताई जा रही है। श्याम सूर्यवंशी ने मामले की रिपोर्ट नैला चौकी में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।
पहले भी हुई चोरी का नहीं लगा सुराग
बताया जा रहा है कि जून माह में भी सरखों में एक ही रात तीन घरों में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपए का माल पार कर दिया था, लेकिन इस चोरी का आज तक सुराग नहीं लगा है। पुलिस जांच के नाम पर केवल औपचारिकता पूरी करती है, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगता। इधर नैला चौकी प्रभारी बीएन बनाफर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। चोरों का सुराग लग जाएगा।
Published on:
18 Aug 2018 04:59 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
