
नवागढ़ जनपद पंचायत में पदस्थ सीईओ बृजेश सिंह क्षत्रिय
सौरभ तिवारी/जांजगीर-नवागढ़. जिले में प्रशासनिक अधिकारियों को निरंकुश व गलत कार्यशैली के किस्से तो आपने काफी पढ़े होंगे, लेकिन आज भी ऐसे कई अधिकारी जिला प्रशासन में मौजूद हैं,
जिनकी एक मिसाल पूरे महकमें का सीना गर्व से चौड़ा कर देती है। हम एक ऐसे ही अधिकारी की कार्यशैली को देखकर बता रहे हैं। नवागढ़ जनपद पंचायत में पदस्थ सीईओ बृजेश सिंह क्षत्रिय जहां अपनी इमानदार कार्यशैली के लिए प्रसिद्ध हैं वहीं वह अपने व्यस्त दिनचर्या से कुछ समय निकालकर जिले के होनगार गरीब युवाओं को आगे लाने के लिए नि:शुल्क कोचिंग भी दे रहे हैं।
नवागढ़ सीईओ बृजेश सिंह क्षत्रिय तय समय पर सुबह अपने कार्यालय पहुंच जाते हैं, लेकिन उससे पहले वह सुबह सात बजे नवागढ़ से जांजगीर जिला मुख्यालय पहुंचते हैं और यहां स्थित गवर्मेंट हाईस्कूल में एक या दो घंटे पीएससी की कोचिंग देते हैं। यह कोचिंग उनके द्वारा जिले भर के होनहार छात्रों को नि:शुल्क रूप से दी जाती है। जिस दिन कार्य की अधिक व्यस्तता रहती है और वह क्लास नहीं ले पाते उस दिन वह बच्चों को मैसेज से ही होम वर्क देते हैं।
क्षत्रिय का एक उद्देश्य है कि वह गरीब परिवेश में रहते हुए कड़ी मेहनत कर प्रशासनिक अधिकारी (डिप्टी कलेक्टर) तो बन गए, लेकिन उनकी तरह जिले में और भी होनहार युवा सीजी पीएससी की परीक्षा पास कर इस मुकाम पर पहुंच सकें।
लगातार दौरों से जमीनी अमला अलर्ट
बृजेश जब से नवागढ़ में सीईओ के पद पर पदस्थ हुए हैं जनपद में दलालों का जमावड़ा काफी हद तक कम हो गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि वह ऑफिस का कार्य निपटाने और फरियादियों की फरियाद सुनने के बाद हर दिन एक-दो जगह औचक निरीक्षण करते हैं। इसकी जनकारी उनके किसी मातहत तक को नहीं होती। इससे क्षेत्र में उनके कार्य को लेकर जमीनी अमले में भय बना रहता है, वह पूरी तरह से अलर्ट होकर कार्य कर रहा है।
किराए के कमरे पर रहते हैं सीईओ
एक तरफ जहां अन्य अधिकारी शहर मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं, वहीं बृजेश ने नवागढ़ मुख्यालय में रहने के लिए किराए का मकान ले रखा है। साधारण रूप से वहीं रहकर समय पर कार्यालय पहुंचते और अपना कार्य करते हैं।
-इस बारे में अधिक नहीं कहूंगा, लेकिन हां मैं बच्चों को पीएससी की कोचिंग देता हूं, यदि मेरे द्वारा दिए गए थोड़े से समय से किसी होनहार का भविष्य निखरता है तो इससे बड़ी खुशी मेरे लिए और कुछ नहीं होगी।
-बृजेश सिंह क्षत्रिय, सीईओ, नवागढ़
Published on:
18 Aug 2018 12:39 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
