9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां पेट्रोल के साथ पानी मिलाकर बेच रहा संचालक, पता चला तो लोगों ने जमकर किया हंगामा

पेट्रोल के साथ पानी स्पष्ट रूप दिख रहा

2 min read
Google source verification
पेट्रोल के साथ पानी स्पष्ट रूप दिख रहा

पेट्रोल के साथ पानी स्पष्ट रूप दिख रहा

जैजैपुर. नगर में संचालित एचपी कंपनी के पेट्रोल पंप में बुधवार की सुबह नगर के दादू लाल चंद्रा के द्वारा पेट्रोल खरीद कर घर ले गया। और जब उसने डिब्बे में ले गए पेट्रोल को देखा तो उसमें पेट्रोल के साथ पानी स्पष्ट रूप दिख रहा था।

जिसके बाद वह पेट्रोल को वापस पेट्रोल पंप ले गया और इसकी जानकारी पेट्रोल पंप के मैनेजर को दिया। जिसके बाद पेट्रोल पंप के मैनेजर ने अपने पंप मालिक की ऊंची पहुंच का हवाला देते हुवे उल्टा शिकायत कर्ता को धमकाने लगा। जिसके बाद जब इसकी जानकारी नगर के लोगों को मिली तब उनके द्वारा भी पेट्रोल पंप में पानी युक्त पेट्रोल बेचने की बात कही।

देखते ही देखते पेट्रोल पंप में लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने पेट्रोल पंप संचालक के ऊपर कार्यवाही करने एवं पेट्रोल पंप को शील करने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और लोगों को शांत कराते हुवे पेट्रोल का सैंपल लेते हुए पंप संचालक को पेट्रोल पंप बंद करने के निर्देश दिए।

Read more : महिला बंदियों को लगानी पड़ती है बिलासपुर की दौड़, जेल में महिला बैरक को नहीं मिल रही मंजूरी


एक ही पंप होने से कर रहा था मनमानी
जिस तरह की सेवाएं पेट्रोल पंप जैजैपुर के संचालक के द्वारा आम ग्राहकों को दी जा रही है उससे लोगों में काफी गुस्सा और आक्रोष है। लोगों का कहना है तहसील मुख्यालय होने से लोग जैजैपुर आते हैं और आसपास दूसरा पेट्रोल पंप नहीं होने के कारण मज़बूरी में इसी पेट्रोल पंप से तेल डलवाना पड़ता है। जिसके चलते मनमाने तरीके से पेट्रोल पंप संचालक पेट्रोल दे रहे है। इसी पेट्रोल पंप में इस तरह का मामला बीते साल भी आया था लेकिन किसी तरह की कार्यवाही नहीं होने से पेट्रोल पंप संचालक का हौसला बुलन्द है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।


-पेट्रोल पंप में कल पेट्रोल के साथ पानी मिलने की शिकायत मिलने पर सैंपल लिया गया है। सैंपल में पानी मिलना पाया गया है। जांच करने के बाद मामले में नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
-सिद्धार्थ अनंत, तहसीलदार जैजैपुर