8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नौकरी लगाने के नाम पर बेरोजगारों को लूट रहा ये शख्स, थमा रहा फर्जी ज्वाइनिंग लेटर

पता चला कि ज्वाइनिंग लेटर फर्जी है तो उन्होंने इसकी शिकायत एसपी के नाम पत्र लिखकर एडिशनल एसपी पंकज चंद्रा से की।

3 min read
Google source verification
नौकरी लगाने के नाम पर बेरोजगारों को लूट रहा ये शख्स, थमा रहा फर्जी ज्वाइनिंग लेटर

नौकरी लगाने के नाम पर बेरोजगारों को लूट रहा ये शख्स, थमा रहा फर्जी ज्वाइनिंग लेटर

जांजगीर-चांपा. जिले में आए दिन पुलिस बेरोजगार युवाओं से ठगी के मामले में खुलासा कर रही है, आरोपियों को जेल भेज रही है, लेकिन इसके बाद भी जिले में ठगी का यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो दिन पहले ही जैजैपुर के कुछ युवकों ने एडिशनल एसपी पंकज चंद्रा से मिलकर लिखित शिकायत की है कि जांजगीर के लछनपुर गांव निवासी रामगोपाल साहू पिता रम्हन लाल साहू ने उनसे मड़वा पावर प्लांट में नौकरी लगाने के नाम पर दो-दो लाख रुपए लिए हैं।

इतना ही नहीं जब युवकों ने नौकरी लगाने का दबाव बनाया तो आरोपी ने बकायदा मडवा पावर प्लांट के नाम का फर्जी ज्वाइनिंग लेटर तैयार कर पीडि़तों को थमा दिया। जब उन्हें पता चला कि ज्वाइनिंग लेटर फर्जी है तो उन्होंने इसकी शिकायत एसपी के नाम पत्र लिखकर एडिशनल एसपी पंकज चंद्रा से की।

पीडि़त पक्ष से बात करने पर उन्होंने बताया कि लछनपुर ग्राम निवासी रामगोपाल साहू किसी नटवरलाल से कम नहीं है। उसने नौकरी लगाने के नाम पर पैसा तो लिया, लेकिन लिखापढ़ी के दौरान उसने उनसे खर्च के लिए कर्ज के रूप में रुपए लेना दर्शाया है, लेकिन पीडि़त पक्ष का कहना है कि उन्होंने जिन लोगों के सामने उसे रकम दी है वह लोग गवाही होने के साथ ही आरोपी से फोन पर की गई रिकार्डिंग भी है जिसमें वह यह कबूल कर रहा है कि उसने नौकरी लगाने के नाम पर रुपए लिए हैं।

Read More : यहां पेट्रोल के साथ पानी मिलाकर बेच रहा संचालक, पता चला तो लोगों ने जमकर किया हंगामा

बेरोजगार युवक ठग जाने के बाद काफी नरबस हैं। उनका कहना है कि उन्होंने गाड़ी घर बेंचकर व गिरवी रखकर इतने रुपए का इंतजाम किया, लेकिन आरोपी ने उनसे ठगी करके उन्हें मरने के सिवाय दूसरा विकल्प नहीं छोड़ा है। पीडि़त पक्ष ने पुलिस से मामले की गंभीर से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

फर्जी तरीके नियुक्ति पत्र बनाकर थमाया
शिकायत कर्ताओं का आरोप है कि रामगोपाल साहू ने उन्हें बाकायदा ९ मई २०१८ का एक नियुक्ति पत्र दिया है, जो कि छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी लिमिटेड के नाम का है। आरोपी ने जर्वे निवासी संजू कर्ष पिता चीनीलाल कर्ष, कन्हईबंध निवासी विजय कुमार पिता तुलसी प्रसाद और जर्वे निवासी अर्जुन लाल यादव पिता छोटेलाल के नाम का ज्वाइनिंग लेटर दिया है। इस नियुक्ति पत्र में आरोपी ने बकायदा अधीक्षण अभियंता (सिविल) वृत्त तीन के हस्ताक्षर भी किया है।

मड़वा का कर्मचारी व इंटक नेता है आरोपी
लछनपुर निवासी जिस रामगोपाल साहू के खिलाफ इतना बड़ा आरोप लगा है, वह खुद मड़वा पावर प्लांट में शासकीय सेवा पर है। इतना ही नहीं वह युवा इंटक का प्रदेश महामंत्री भी है। अपने इस पदों की पहुंच का लालच दिखाकर उसने इन बेरोजगारों को ठगा है।

-मुझे कुछ युवकों ने रामगोपाल साहू के खिलाफ शिकायत दी है कि उसने उनसे नौकरी लगाने के नाम पर पैसे लिए हैं। मामले की जांच की जाएगी और यदि सही पाया गया तो आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी- पंकज चंद्रा, एडिशनल एसपी, जांजगीर

-मैंने उन युवकों जो पैसा लिया है वह कर्ज के रूप में लिया है। उन्हें बाकायदा पैसा वापस भी कर चुका हूं। कुछ लोगों के बहकावे में आकर वो लोग मुझ पर झूठा आरोप लगाकर मुझे ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहे हैं -रामगोपाल सूाहू, प्रदेश महामंत्री, युवा इंटक