
प्राक्कलन सूची के अनुसार कोई भी काम नही कराया जा रहा
जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह विकास खण्ड के ग्राम पंचायत के ग्राम पंचायत बघौदा मे शासन के नियम को सरपंच भागीरथी बरेट दरकिनार कर अपने मन मुताबिक शिक्षा मद से स्वीकृत स्कूल भवन मे अहाता का निर्माण कार्य करा रहा है
अहाता भवन मे शासन के द्वारा बनाई गई प्राक्कलन सूची के अनुसार कोई भी काम नही कराया जा रहा है जैसे कि शासन के द्वारा शासकीय निर्माण कार्य मे प्लाई एस ईट का उपयोग करना है पर सरपंच कि मनमानी तो सातो आसमान छू रही है सरपंच अहाता निर्माण कार्य मे लाल ईट का इस्तमाल किया जा रहा है
ग्राम पंचायत बघौदा के आश्रित ग्राम केना भाटा के शासकीय नवीन प्राथमिक शाला मे शिक्षा मद के तहत स्कूल भवन मे अहाता का निर्माण कार्य सरपंच भागीरथी बरेट के द्वारा कराया जा रहा है
शासन के आदेश के बाद सभी निर्माण कार्य फ्लाईऐश ईंट से किए जाने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी कई शासकीय निर्माण कार्य आज भी लाल ईंटों से किया जा रहा हैै। लेकिन प्रशासन किसी प्रकार की कार्रवाई न कर मूक दर्शक बनी बैठी है। ग्रामीणो के शिकायत के बाद भी अधिकारी सरपंच पर मेहरबान बने बैठे है सरपंच के द्वारा शासकीय नियमों व कानून की धज्जियां उड़ा रही हैं।
बम्हनीडीह विकास खण्ड के ग्राम बघौदा के आश्रित के स्कूल में बाउंड्रीवाॅल का निर्माण लाल ईंट से किया जा रहा है।
शासकीय निर्माण में लाल ईंटों के उपयोग पर शासन ने प्रतिबंध लगा दिया है पर शासकीय अधिकारी के देख रेख मे ही शासकीय निर्माण कार्य मे ही लाल ईट का प्रयोग धडल्ले से किया जा रहा है और जिम्मेदार अधिकारीयो ने आंख मुद ली है
आज भी लाल ईंटों का उपयोग बिना किसी रोक टोक के धड़ल्ले से किया जा रहा है। शासन व कलेक्टर के आदेश का प्रभाव सरपंचो पर दिखाई नहीं दे रहा है। लाल ईंट से निर्माण होते देखकर भी अधिकारी कार्रवाई से बचते रहते हैं। निर्माण एजेसीं लाल ईंट का प्रयोग करती है, जबकि फ्लाईऐश ईंट का बिल लगाकर रकम निकाला जा रहा है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।
-ग्रामीणो के कहने से बाऊंड्रीवाल मे लाल ईट लगवा रहा हूं एस डी ओ व इंजीनियर ने भी निर्माण कार्य को देखा है पर उन्होंने भी मुझे कुछ नही कहा है
-भागीरथी बरेट, सरपंच ग्राम पंचायत बघौदा
Published on:
4 Jul 2018, 3:35 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.