
Janjgir-Champa Crime: नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा के साप्ताहिक बाजार से शनिवार की शाम लाखों के चांदी के जेवर की उठाईगीरी का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने वाले युवक बाइक में आए और एसयूवी का शीशा तोड़कर चांदी के तकरीबन 10 किलो के जेवर पार कर दिए। नवागढ़ पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक ग्राम सेमरा में शनिवार को साप्ताहिक बाजार था। बाजार में क्षेत्र के सोने-चांदी के जेवर की दुकान लगाने वाले व्यवसायी भी पहुंचते हैं। हर बार की तरह सेमरा के साप्ताहिक बाजार में शनिवार को चांपा का व्यवसायी राजू सोनी अपनी एसयूवी से चांदी के जेवर लेकर पहुंचा था। व्यवसायी इस दौरान वाहन से उतरा और अपनी दुकान लगाने की तैयारी में था।
इसी दौरान बाइक में सवार दो युवक अपने सिर में स्कार्फ बांधे हुए थे। उन्होंने कार का शीशा तोड़कर बोलेरो में रखे जेवर को लेकर भाग निकले। घटना की सूचना पुलिस को मिली। नवागढ़ टीआई भास्कर शर्मा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जांच के दौरान आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। फिलहाल अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार व्यवसायी ने चांदी के तकरीबन 10-11 किलो के जेवरों को एक थैले में ही रखा था। वहीं सोने के जेवरों को सुरक्षित जगह पर रखा था। वारदात को अंजाम देने वाले युवकों ने केवल चांदी के जेवरों को लूट पाए। लूट हुए जेवरों की कीमत तकरीबन 9 से 10 लाख रुपए बताई जा रही है।
व्यवसायी से जेवरों की उठाईगीरी हुई है। जेवर की अनुमानित कीमतों का आकलन किया जा रहा है। मामले की जांच के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं।
Updated on:
30 Jun 2024 09:15 am
Published on:
30 Jun 2024 09:14 am
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
