महिला ने बताया कि पंच शराब पीकर उसके घर के सामने लगातार गाली-गलौज कर रहा है। उसके बच्चे पास के गांव अमोरा पढ़ाई करने जाते हैं, जिनको लेकर भी पंच रामसागर धमकाता है कि उसके बच्चों को बीच रास्ते में ही मौत की नींद सुला देगा। डरी-सहमी महिला न्याय पाने भटक रही है, लेकिन पुलिस है कि अपनी मनमर्जी पर अड़ी हुई है। वहीं अब महिला का कहना है कि जल्द ही न्याय नहीं मिलने की स्थिति में उसे स्वयं ही अपने परिवार सहित मौत को गले लगाना पड़ेगा।