6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेला देखकर लौट रही युवती के साथ दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, दोस्तों ने सहेली और भतीजे को बुरी तरह से पीटा

भाई ने समय से आने से इंकार कर दिया तो युवती की सहेलियों ने पास के गांव में चल रहे डांस कार्यक्रम देखने की बात कही। वो लोग कार्यक्रम स्थल पर जा ही रहे थे कि इसीदौरान वहां पहुंचे चार युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दिया ।

2 min read
Google source verification
मेला देखकर लौट रही युवती के साथ दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, दोस्तों ने सहेली और भतीजे को बुरी तरह से पीटा

मेला देखकर लौट रही युवती के साथ दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, दोस्तों ने सहेली और भतीजे को बुरी तरह से पीटा

जांजगीर. छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में अपने सहेलियों और भतीजे के साथ मेला देखने जा रही युवती के साथ एक युवक ने 10 जनवरी को दुष्कर्म किया। यही नहीं इस दौरान उसके साथियों ने घटना का वीडियो भी बनाया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनकी पिटाई भी की।

पुलिस जिन्हे दो हत्या के लिए ढूंढ रही थी वो खतरनाक कातिल निकले, अब तक 36 लोगों का कर चुके हैं कत्ल

पीड़ित युवती ने अपने परिजनों को ये बात बताई। जिसके बाद उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सारागांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने कार्यवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार, सारागांव थाना क्षेत्र के जैजैपुर की रहने वाली 20 वर्षीया युवती 10 जनवरी को अपनी सहेलियों और भतीजे के साथ मेला देखने सक्ती जा रही थी। रात ज्यादा होने और ठंढ के कारण युवती ने चेरिया गांव के पास रुक कर अपने अपने भाई को फोन किया और उसे वहां बुलाया लेकिन उसने सुबह 4 बजे तक आने की बात कही।

जब भाई ने समय से आने से इंकार कर दिया तो युवती की सहेलियों ने पास के गांव में चल रहे डांस कार्यक्रम देखने की बात कही। वो लोग कार्यक्रम स्थल पर जा ही रहे थे कि इसीदौरान वहां पहुंचे चार युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दिया ।मनीष नाम का एक आरोपी पीड़िता को जबरन नदी के किनारे ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया जबकि उसके दूसरे साथी घटना की वीडियो बनाई और वहां से फरार हो गए।

बाद में पीड़िता के परिवार पर समझौते का दबाव भी बनाया लेकिन पीड़िता ने थाने जाकर मामले की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तीन आरोपी मनीष, संतराम और चितरंजन को गिरफ्तार कर लिया जबकि उनका चौथा साथी अभी भी फरार है।

ये भी पढ़ें: विधानसभा में उठा उद्योगपति के अपहरण का मुद्दा, मुख्यमंत्री ने मांगा जवाब