
इस गांव के मवेशी पड़ रहे बीमार, वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान, पढि़ए खबर...
जांजगीर-चांपा. विधायक गोद ग्राम सेमरा में लगातार 13 दिनों से मवेशियों की चारागाह की समस्या होने के कारण मवेशियों का चारागाह की जगह नहीं होने से लोग अपने-अपने मवेशियों को लगातार 13 दिनों से घरों में बांध कर रखे हुए हैं। ऐसे में मवेशी बीमार पड़ रहे है। इस समस्या को देखते हुए ग्राम के सरपंच व ग्रामीणों ने सैकड़ों की संख्या में कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंप चुके है, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकल पाया है। ऐसे में ग्रामीण अब अपने-अपने मवेशियों को लेकर सेमरा में चक्काजाम करने की चेतावनी दी है।
आदर्श गौरव एवं विधायक गोद ग्राम सेमरा में ग्राम के ही कुछ लोगों द्वारा शासकीय जमीन पर अवैध रूप से बेजाकब्जा कर लिए जाने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम में चारागाह भूमि नहीं होने के कारण चरवाहा मवेशियों को नहीं चरा रहे है। जिससे ग्राम के गौवंश को भी परेशानी हो रही है।
ग्रामीणजन इन्हें घर के बाहर बांध कर रखे हुए है। शासकीय जमीन से कब्जा नहीं हटाने पर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। शासकीय जमीन से कब्जा हटाने कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार नवागढ़, थाना प्रभारी को दो अगस्त व 18 अगस्त को आवेदन प्रस्तुत किया गया था परंतु शासकीय जमीन पर से कब्जा हटाए जाने का कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है।
ग्रामीणों द्वारा 21 अगस्त को कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक जांजगीर के पास दो अगस्त को दिए गए आवेदन पर शीघ्र कार्रवाई करने या 25 अगस्त को सेमरा के अटल चौक पर मवेशियों के साथ चक्काजाम करने की अनुमति मांगी है। शासकीय जमीन पर बेजाकब्जा इस कदर हावी है कि मवेशियों की चारागाह भूमि को भी लोग अब खेती करना शुरू कर दिया है।
हरेक ग्राम में बेजाकब्जा की शिकायत लगातार मिल रही है, लेकिन प्रशासन मौन साधे हुए हैं। ऐसे में अगर कार्रवाई नहीं होती है तो ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पहुंचने को कोई नहीं रोक सकता। सेमरा सहित सैकड़ों ग्राम में शासकीय जमीन पर बेजाकब्जा करने वालों की बाढ़ आ गई है। लोग प्रधानमंत्री आवास योजना को भी शासकीय जमीन पर कब्जा कर आवास बनाने में लगे हुए है। कई गांव के सरपंच की सह पर बेजाकब्जा हो रहा है, लेकिन सरपंच वोट की चाह में लोगों को कुछ नहीं बोल पा रहे हैं।
Published on:
23 Aug 2018 08:25 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
