9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अटल की अस्थि कलश यात्रा में उमड़ी लोगों की भीड़, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

गांवों में कलश यात्रा को अटल बिहारी अमर रहे नारों के साथ पुष्पवर्षा करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। यात्रा में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

less than 1 minute read
Google source verification
अटल की अस्थि कलश यात्रा में उमड़ी लोगों की भीड़, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलिŸæ

अटल बिहारी अमर रहे नारों के बीच दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

जांजगीर-चांपा. भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों को शिवरीनारायण के चित्रोत्पला गंगा के काली घाट में विसर्जन करने भाजपा जिला कार्यालय से अस्थि कलश यात्रा निकाली गई। भाजपा पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर यात्रा का शुभारंभ किया। गांवों में कलश यात्रा को अटल बिहारी अमर रहे नारों के साथ पुष्पवर्षा करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। यात्रा में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

भाजपा कार्यालय से अस्थि कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। इसके पूर्व अस्थि कलश बुधवार की शाम जिला मुख्यालय स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पहुंची। सांसद कमलादेवी पाटले, जिलाध्यक्ष मेघाराम साहू तथा अन्य पदाधिकारी बुधवार शाम अस्थियां लेकर जांजगीर पहुंचे। इस दौरान जिले के ग्राम खुंटीघाट, मुलमुला, नरियरा, बनाहिल, अकलतरा, अमरताल, तिलई, बनारी होते हुए कचहरी चौक जांजगीर में नगरवासियों द्वारा परंपरागत तरीके से श्रद्वांजलि अर्पित किया गया।

Read More : हाथ में वाजपेयी जी की अस्थि कलश और चेहरे पर ठहाके, लोग दंग हैं भाजपाइयों के इस शोक को देखकर

अस्थि कलश यात्रा में जिले के भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे। भाजपा कार्यालय से निकली अस्थि कलश यात्रा का बीटीआई चौक, कचहरी चौक, भाठापारा जांजगीर, पेंड्री, सुकली धुरकोट, जगमहंत, बुढेना, अवरीद, सेमरा, राछाभाठा, नेगुडीह खैरताल, मिसदा, केरा सहित रास्ते में स्थित सभी गांवो में पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। सभी जगहों पर अटल बिहारी अमर रहे के नारे बड़े जोर-शोर से लगते रहे। वहीं अस्थि विसर्जन यात्रा के शिवरीनारायण पहुंचने पर केरा चौक, बॉम्बे मार्केट, नटराज चौक, हनुमान मंदिर, मध्य नगरी चौक, थाना चौक होते हुए काली घाट के समीप काली मंदिर के पास अस्थि विसर्जन किया गया।