2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, क्रेन बुलाकर निकालनी पड़ी युवक की लाश

-आवश्यक पहल न किए जा पाने के कारण दुर्घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा
2 min read
Google source verification
ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, क्रेन बुलाकर निकालनी पड़ी युवक की लाश

ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, क्रेन बुलाकर निकालनी पड़ी युवक की लाश

सक्ती. नगर के शनि मंदिर के पास 23 अगस्त की दोपहर अचानक एक ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 12 एस 5155 की चपेट में आकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक इस कदर ट्रेलर वाहन के पीछे पहिए में फंस गया कि पुलिस को क्रेन बुलाकर उस युवक को निकालना पड़ा। उल्लेखित हो कि दोपहर करीब 12.30 बजे खरसिया रोड से एक ट्रेलर वाहन सीजी 12 एस 5155 आ रही थी तभी पुलिस थाना से महज 300 मीटर की दूरी पर शनि मंदिर के पास मोड में एक युवक उधर से आ रहा था तथा ट्रेलर वाहन के पीछे पहिए में उक्त युवक जाकर फंस गया तथा उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

Read More : Video : डेंगू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने वाले पालिका का कार्यालय घिरा है गंदगी से

देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में भीड़ इक_ी हो गई तथा सड़क पर जाम लग गया। सक्ती पुलिस थाना टीआई ने तत्काल सदल बल घटनास्थल पर पहुंचकर क्रेन बुलवाई एवं क्रेन के माध्यम से उक्त ट्रक के पीछे पहिए में फंसे युवक को निकाला गया।

Read More : मरीज की मौत से गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर को पीटा, थाना पहुंच कर बचाई अपनी जान

उल्लेखित हो की सक्ती शहर के अंदर राष्ट्रीय राजमार्ग में शनि मंदिर के पास खतरनाक मोड है तथा यहां आए दिन भारी वाहनों के आवागमन से दुर्घटनाएं होती रहती है एवं शनि मंदिर के पास काफी संख्या में धार्मिक स्थल स्थित है जहां दिन भर लोगों की भीड़ लगी रहती है किंतु इसके बावजूद स्थानीय प्रशासन द्वारा इस संबंध में आवश्यक पहल न किए जा पाने के कारण दुर्घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। भारी वाहन चालक बिना किसी खौफ के फर्राटे से गाड़ी चलाते हैं। दुर्घटना में मारा गया युवक कौन है यह जानकारी अभी नहीं लग पाई है समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग