8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आजादी के बाद से अब तक नहीं बन पाई भवरमाल पिपरदा सड़क, चुनाव से पहले नहीं हुआ निर्माण तो होगा चक्काजाम

- शुक्रवार की सुबह इस सड़क में एक्सीवेटर दुर्घटना का शिकार हो गया

2 min read
Google source verification
आजादी के बाद से अब तक नहीं बन पाई भवरमाल पिपरदा सड़क, चुनाव से पहले नहीं हुआ निर्माण तो होगा चक्काजाम

आजादी के बाद से अब तक नहीं बन पाई भवरमाल पिपरदा सड़क, चुनाव से पहले नहीं हुआ निर्माण तो होगा चक्काजाम

जांजगीर-चांपा. बम्हनीडीह ब्लाक के भवरमाल पिपरदा मार्ग लोगों के लिए जान की दुश्मन बन चुकी है। शुक्रवार की सुबह इस सड़क में एक्सीवेटर दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में एक्सीवेटर वाहन चालक को गंभीर चोटें आई हैं। उसकी जान जाते जाते बच गई। बताया जा रहा है कि एक्सीवेटर वाहन का चालक सड़क पार कर भवरमाल से पिपरदा की ओर जा रहा था, लेकिन खराब सड़क की वजह से एक्सीवेटर सड़क किनारे खस्ताहाल नाली में गिर गया। इसके कारण चालक को गंभीर चोटें आई है।

आजादी से आज तक यह सड़क मार्ग डामरीकृत नहीं हो पाई है। सरकार ने भले ही प्रधानमंत्री सड़क मार्ग हो या मुख्यमंत्री सड़क मार्ग का निर्माण कर कई सड़कों का निर्माण कर चुकी है, लेकिन भवरमाल पिपरदा मार्ग की ओर नजरें इनायत नहीं कर पाई। इसके चलते ग्रामीण अंचल के लोगों में अच्छी खासी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सरकार इस मार्ग का निर्माण कार्य नहीं कराती तब तक हम सरकार के चुनाव जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रम का विरोध करेंगे, ताकि क्षेत्र की जनता की आवाज सरकार के कानों तक पहुंचे।

Read More : खेत देखने गए ग्रामीण की बिजली तार की चपेट में आने से मौत

बम्हनीडीह ब्लाक के पिपरदा से भवरमाल सड़क मार्ग आजादी से आज तक अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है। सरकार भले ही क्षेत्र के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दे रही है, लेकिन सड़क की बदहाली पर आज तक कोई कदम नहीं उठाई। इसके चलते क्षेत्र के लोग बदहाल सड़क में आवागमन करने मजबूर हैं।

गौरतलब है कि पिपरदा से भवरमाल की दूरी तकरीबन तीन किलोमीटर है, लेकिन इतनी दूरी की सड़क आजादी से आज तक नहीं बन पाई है। लोगों को ऐसे ही बदहाल सड़क में आवागमन कर बड़े शहरों की ओर जाना पड़ता है। बारिश के दिनों में सड़क की हालत इतनी बदतर हो जाती है कि लोगों को घुटने भर का कीचड़ पार कर आवागमन करना पड़ता है। बड़ी बात यह है कि ऐसी बदतर सड़क में आए दिन वाहन फंसकर दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। इसके बावजूद सरकार सड़क बनाने के लिए ध्यान नहीं दे रही है।

क्षेत्र के जल उपभोक्ता संस्था के अध्यक्ष व जकांछ पार्टी के जिला महामंत्री भूपेंद्र दुबे ने बताया कि इस मार्ग से ग्रामीण मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए शार्टकट माध्यम से चांपा की ओर आवागमन करना चाहते हैं लेकिन सड़क की हालत बदतर होने के कारण लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन करने मजबूर हैं।

उनका कहना है कि हर साल के ग्राम सुराज में आए दिन सड़क निर्माण का ज्ञापन सौपते थक चुके, लेकिन सरकार सड़क बनाने आज तक रुचि नहीं ली। जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ता है। भूपेंद्र दुबे ने बताया कि यदि सरकार चुनाव के पहले तक सड़क का निर्माण नहीं करती तो जकांछ पार्टी के नेतृत्व में पिपरदा मुख्य मार्ग में चक्काजाम किया जाएगा।