8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Impactful News : नौकरी लगाने के नाम पर बेरोजगारों से 18.80 लाख की ठगी करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

- पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, उसे शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

2 min read
Google source verification
CG Impactful News : नौकरी लगाने के नाम पर बेरोजगारों से 18.80 लाख की ठगी करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

CG Impactful News : नौकरी लगाने के नाम पर बेरोजगारों से 18.80 लाख की ठगी करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी लिमिटेड द्वारा संचालित मड़वा पॉवर प्लांट में नौकरी लगवाने के नाम पर छह बेरोजगार युवकों से १८.८० लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी लछनपुर निवासी रामगोपाल साहू के खिलाफ चांपा पुलिस ने धारा ४२० के तहत ठगी का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, उसे शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक लछनपुर गांव निवासी रामगोपाल साहू जो अपने आपको युवा इंटक का प्रदेश महामंत्री बताता है। उस पर मड़वा पावर प्लांट में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपए ठगने का आरोप है। ठगी का शिकार हुए बेरोजगार युवकों ने नौकरी न लगने पर जब साहू पर दबाव बनाया तो उसने बकायदा मडवा पावर प्लांट के अधीक्षण अभियंता वृत्त तीन के नाम से उन्हें फर्जी ज्वाइनिंग लेटर तैयार कर थमा दिया। उसमें ९ मई २०१८ की तारीख भी डाली गई।

Read More : इस गांव के मवेशी पड़ रहे बीमार, वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान, पढि़ए खबर...

पता करने पर जब ज्वाइनिंग लेटर के फर्जी होने का पता चला तो बेरोजगार युवकों ने खुद को ठगी का शिकार होना पाते हुए इसकी शिकायत एसपी जांजगीर से की है। एसपी नीतु कमल ने मामले की जांच एसडीओपी चांपा उदयन बेहार को सौंपी। जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी ने युवकों से रुपए लिए हैं, जिसके बाद उसके खिलाफ धारा ४२० के तहत ठगी का मामला दर्ज किया गया है।

दर्ज हुए बयान
थाना प्रभारी चांपा ने गुरुवार को सभी पीडि़तों को थाने बुलवाया और उनके बयान दर्ज कराए, जिसमें पीडि़तों ने पुलिस को बयान दिया है कि राम गोपाल साहू ने उनसे नौकरी लगवाने के नाम पर रुपए लिए हैं और उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने कितनी रकम आरोपी को कब-कब दी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि रुपए वापस करने के लिए राम गोपाल ने पीडि़तों को बैंक का चेक दिया था, जो कि पैसा न होने से बाउंस हो गया है।

युवकों को पैसा लौटाने का किया झूठा दावा
आरोपी रामगोपाल साहू ने चांपा पुलिस की दखल के बाद डर कर स्टांप में पीडि़तों के हस्ताक्षर कर पुलिस को यह बताया कि उसने जो रुपए लिए थे उसे वह वापस कर चुका है। इस बात की जानकारी होने पर पीडि़त फिर से गुरुवार को एसपी जांजगीर के पास पहुंचे और बताया कि आरोपी द्वारा स्टांप में दिखाए गए हस्ताक्षर उनके नहीं बल्कि पूरी तरह से फर्जी हैं।

-राम गोपाल साहू के खिलाफ धारा ४२० के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ जारी है। कल उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा- उदयन बेहार, एसडीओपी चांपा