जांजगीर-चांपा. भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों को शिवरीनारायण के चित्रोत्पला गंगा के काली घाट में विसर्जन करने भाजपा जिला कार्यालय से अस्थि कलश यात्रा निकाली गई। भाजपा पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर यात्रा का शुभारंभ किया। गांवों में कलश यात्रा को अटल बिहारी अमर रहे नारों के साथ पुष्पवर्षा करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। यात्रा में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जब तक सूरज चांद रहेगा, अटल जी का नाम रहेगा, अटल जी अमर रहे नारों के साथ बड़ी संख्या में लोग अटल जी के कलश यात्रा में शामिल हुए।