शुक्रवार की सुबह रैली तलवा पारा जांजगीर के राठौर भवन से निकली। रैली नगर के पुरानी बस्ती, चीतर पारा, सड़क पारा, कचहरी चौक, नेताजी चौक नैला, शारदा चौक, बीटीआई चौक, कलेक्टोरेट होते हुए केरा रोड की ओर गई और फिर कचहरी चौक होते हुए पूर शहर को घूमकर अजाक सामुदायिक भवन में रुकी। रैली में सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।