
दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक सवार को ठोका, पत्नी की मौत, पति घायल
जांजगीर-चांपा. शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक सवार दंपती को ठोकर मार दी। घटना में पत्नी की मौत हो गई है, वहीं पति घायल है। बताया जाता है कि डभरा थाना क्षेत्र के सूखापाली निवासी ज्ञान प्रकाश जांगड़े पत्नी मोगरा बाई के साथ शुक्रवार की सुबह 5.30 बजे बाइक से गिधौरी जाने के लिए निकले थे। गिधौरी से बस पकड़कर उन्हें रायपुर जाना था। वे भेड़ीकोना गांव के पास पहुंचे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे बाइक के पीछे सवार मोगरा बाई सड़क पर गिर पड़ी और अज्ञात ट्रक के कुचलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके उपस्थित लोगों ने डायल 112 को फोन किया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
Read More: खून से लथपथ मिला टैंकर का हेल्पर, इंडियन ऑयल के गोपालपुर डिपो से करता था डीजल व पेट्रोल परिवहन का काम, इलाज के दौरान हुई मौत
दुर्घटनाकारित ट्रक का पता लगाया जा रहा है, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। फिलहाल राजस्व अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता राशि 25 हजार रुपए का भुगतान कर दिया है।
Read More: Chhattisgarh News
Published on:
18 Oct 2019 01:11 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
