
लैलूंगा. Sahara India agent froud case : जांजगीर चांपा जिले में सहारा इंडिया के एजेंट के खिलाफ लोगों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीडि़तों के बयान के आधार पर पुलिस ने एजेंट सफी अहमद पिता शकील अहमद के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।लोगों का कहना है कि सफी अहमद ने सहारा इंडिया में पैसा लगाने के मना करने के बाद भी लोगों से पैसे की उगाही कर रहा था।
Sahara India agent froud case : शिकायत में बताया कि जब 2008 में सहारा इंडिया में पैसा जमा कराने से रोक लगा दिया गया था। आरबीआई ने सहारा इंडिया के नान बैंकिंग का लाइसेंस 2015 में ही रद्द कर दिया, जिसका सीधा मतलब है कि सहारा इंडिया बंद हो चुका है। ऐसे में सहारा इंडिया बंद हो चुका है फिर भी सफी अहमद द्वारा सन 2016 से लेकर 2022 तक आम लोगों से पैसे की उगाही कर रहा था।
यह भी पढ़ें : सुबह उठकर खाली पेट खाते हैं ये चीज तो हो जाए सावधान, वरना हो सकती है ये बीमारी
देता था फर्जी रसीद
Sahara India agent froud case : जब पैसे मिलने की नियत तिथि में सहारा इंडिया में पैसा निवेश करने वाली लोगों ने सफी अहमद से पैसे की मांग की गई तो बहाना बनाकर लोगों को घुमाता रहा। सहारा निवेशकों द्वारा जब जांच की तो पता चला कि सफी अहमद द्वारा दी गई रसीद भी फर्जी थी और तो और निवेशकों का यह भी कहना था कि सफी अहमद हमारे साथ धोखाधड़ी कर अपने परिवार के नाम करोड़ों की प्रॉपर्टी ले रखी गई है। लोगों ने थाने में फआईआर कराया है।
Published on:
02 Jun 2023 06:36 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
