सड़क के परखच्चे उडऩे को देख विभाग ने गिट्टी को पाट दिया, लेकिन यही गिट्टी पूरे सड़क में बिखर गया है। लोगों के बीच यही सड़क और जानलेवा साबित हो रहा है। बारिश में सड़क की सूरत बिगड़ ही जाती है, लेकिन जिला मुख्यालय जैसे शहर के हृदय स्थल की रोड की हालत बिगड़े तो सवाल उठना लाजिमी है। क्योंकि इसी मार्ग से सांसद विधायकए कलेक्टर कमिश्नर जैसे लोग आवागमन करते हैं। हालांकि खराब सड़क का एहसास नहीं होता क्योंकि ऐसे वर्ग के लोग लक्जरी कार में सवारी करते हैं। जिससे उन्हें सड़क के गड्ढों से सरोकार नहीं रहता। बदहाल सड़कों की हालत तो केवल छोटे वाहन चालकों को पता होता है।